विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कैसे चलाएंगे? BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDTV को बताया क्या है उनका सपोर्ट सिस्टम

NDTV के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बताया कि पार्टी में उनका सपोर्ट सिस्टम कैसा है.

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDTV से बातचीत की. उनसे NDTV के सीईओ और एडिटर इन चीफ राहुल कंवल ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन से लेकर चुनाव तक के बहुत से विषयों पर बातचीत की.इस दौरान वो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृ्त्व करने को लेकर आश्वस्त नजर आए. उन्होंने कहा कि इसमें उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी समते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूरा साथ मिल रहा है, इसलिए मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि मैं पार्टी के फैसले को सही साबित करने में सफल हूंगा. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी उन्हें कैसे सपोर्ट करती है. 

कितनी मददगार है पार्टी का नेतृत्व

नितिन नवीन ने कहा, ''पार्टी ने मुझे बड़े स्वरूप में मौका दिया है. मैं मानता हूं कि पार्टी में मैंने छोटे स्वरूप में काम किया, यह उसी का बड़ा स्वरूप है. उस स्तर पर यह मेरे लिए सीखने और निर्णय लेने का मौका है. मेरा मानना है कि पार्टी का जो शीर्ष नेतृत्व  है और पार्टी का जो सांगठनिक ढांचा है, वह हर तरह से आपके साथ सपोर्ट सिस्टम के रूप में खड़ा रहता है.'' 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब यह पूछा गया कि क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. इस सवाल के जवाब में नितिन नवीन ने कहा,''मुझे पिछले 20 साल पार्टी में काम करने का अनुभव है, उसके आधार पर मुझे विश्वास है कि पार्टी का जो इतना बड़ा सांगठनिक ढांचा है और जितनी बड़ी पार्टी है, उसमें इतनी बड़ी ताकत है और विचार के प्रति हमारी जो प्रतिबद्धता है, जो हमें पार्टी में शुरू से सिखाई जाती है, वह हमें सीधे तौर पर गाइड करता है कि हमें किस दिशा में जाना है.'' 

नितिन नवीन ने कहा, ''पार्टी का जो शीर्ष नेतृ्त्व है, प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बाकी नेताओं तक का वह इस तरह से आपके टीम वर्क में खड़ा रहता है, वह हमारी ताकत है, मुझे पूरा सपोर्ट है. इस आधार पर मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जिस आधार पर पार्टी ने निर्णय लिया है, उसे सही फैसला साबित करने में मुझे सफलता मिलेगी.''

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश से संबंध अलग, अवैध बांग्लादेशियों का मामला अलग, कूटनीति से ऊपर देशहित'- NDTV से बोले नितिन नवीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Nabin, BJP, West Bengal Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com