विज्ञापन

आरजी कर पीड़िता की मां के लिए PM मोदी ने मांगे वोट, कहा- बंगाल की हर बेटी के साथ हुए अन्याय की फाइल खुलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगाल के पानीहाटी में बीजेपी प्रत्याशी रचना देबनाथ के लिए वोट मांगे. रचना आरजी कर पीड़िता की मां हैं. जिन्हें बीजेपी से टिकट मिला है. इस रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई को बंगाल में बीजेपी की सरकार आने के बाद बंगाल की बेटी के साथ हर हर अन्याय की फाइल खुलेगी, यह मोदी की गारंटी है.

आरजी कर पीड़िता की मां के लिए PM मोदी ने मांगे वोट, कहा- बंगाल की हर बेटी के साथ हुए अन्याय की फाइल खुलेगी
पानीहाटी की बीजेपी प्रत्याशी और RG कर पीड़िता की मां के साथ पीएम मोदी.
  • PM मोदी ने पानीहाटी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और बंगाल में परिवर्तन की लहर का दावा किया.
  • मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र के मंदिर को कुचलने का गंभीर आरोप लगाया.
  • पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग को PM मोदी ने भाजपा का समर्थन बता जीत का शंखनाद किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
उत्तर 24 परगना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में बंगाल चुनाव प्रचार की जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पानीहाटी विधानसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी और आरजीकर पीड़िता की मां के लिए भी वोट मांगे. PM मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘‘परिवर्तन की लहर'' पहले चरण के मतदान में स्पष्ट दिखाई दी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखा यह समर्थन विधानसभा चुनावों में उसकी जीत का शंखनाद है.

TMC ने बंगाल में तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को कुचलाः पीएम मोदी

PM मोदी ने उत्तर 24 परगना के दमदम लोकसभा क्षेत्र के पानीहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में ‘तानाशाही' से ‘लोकतंत्र के मंदिर को कुचला', लेकिन राज्य की जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से इसका ‘पुनर्निर्माण' शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘ बंगाल में लंबे समय से जो बदलाव की लहर दिखाई दे रही थी, कल के पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है. कल भाजपा के पक्ष में मिले समर्थन ने उसकी जीत का शंखनाद कर दिया है.''

पहले चरण की बंपर वोटिंग से टीएमसी घबराई हैः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ बंगाल में जहां तृणमूल ने अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, वहां के लोगों ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है. अब दूसरे चरण में आपको इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है.'' उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल ‘‘बेहद घबराई हुई'' है.

Latest and Breaking News on NDTV

4 मई के बाद TMC के गुंडों के नहीं होगी कोई जगह

प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि चार मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ‘‘तृणमूल के गुंडों'' के पास छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला तेज करते हुए मोदी ने तृणमूल कांग्रेस को ‘‘महिला विरोधी पार्टी'' बताया और कहा कि भाजपा ‘‘महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल'' में विश्वास करती है.

इस मां ने बेटी को डॉक्टर बनाना चाहा, लेकिन TMC ने उस बेटी को छीन लियाः मोदी

उन्होंने उन महिला उम्मीदवारों का जिक्र किया जिन्हें भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है और कहा कि पार्टी ने उन लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है जिन्होंने अन्याय सहा है. मोदी ने पानीहाटी से पार्टी की उम्मीदवार, आरजी कार बलात्कार-हत्या पीड़िता की मां का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की. लेकिन टीएमसी ने उस बेटी को इनसे छीन लिया. हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है.''

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने संदेशखाली की पीड़िता को भी नेतृत्व करने का मौका दिया है. जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहती है.''

टीएमसी महिला विरोध पार्टीः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम करती है. मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की. टीएमसी ने उस बेटी को उससे छीन लिया. हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने संदेशखाली की पीड़िता को भी नेतृत्व करने का मौका दिया है. 

बंगाल की हर बेटी के अन्याय की फाइल खुलेगीः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहती है. मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारी शक्ति 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है. बंगाल की हर महिला कह रही है, अब नहीं सहेंगे, टीएमसी सरकार बदलकर रहेंगे. मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी. 4 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी. ये मोदी की गारंटी है.

यह भी पढ़ें - 'मोदी कहे TMC को वोट देना है तो ममता कहेंगी N0, NO...' NDTV के सवाल पर अमित शाह का रोचक जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com