विज्ञापन

बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए ये जरूरी... सुप्रीम कोर्ट से IPS अजय पाल को पुलिस ऑब्जर्वर पद से हटाने की मांग

IPS Ajay Pal: बंगाल चुनाव के मद्देनजर अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात किया गया है. इसी दौरान फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरू हो गया.  

बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए ये जरूरी... सुप्रीम कोर्ट से IPS अजय पाल को पुलिस ऑब्जर्वर पद से हटाने की मांग
IPS अधिकारी अजय पाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका.
  • पश्चिम बंगाल में पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है
  • अजय पाल को पद से हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की
  • फाल्टा से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए अजय पाल का वीडियो आने के बाद विवाद हुआ
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर IPS अधिकारी अजय पाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस याचिका में चुनाव आयोग को IPS को  हटाने के निर्देश देने की मांग की गई है. ये जनहित याचिका दायर की है आदित्य दास ने. उन्होंने आरोप लगाया गया है कि अजय पाल शर्मा ने अपनी भूमिका के विपरीत “पक्षपातपूर्ण ” तरीके से काम किया और मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया. उनका आचरण उनकी निर्धारित भूमिका के खिलाफ है.

IPS अजय पाल पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप

IPS अधिकारी अजय पाल पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए गए हैं.  याचिका में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उन्हें हटाना जरूरी है. बता दें कि इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट  ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. यह याचिका अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है. याचिकाकर्ता इसे जल्द सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश (CJI) की पीठ के समक्ष मेंशन कर सकते हैं.

TMC उम्मीदवार को चेतावनी देते वीडियो वायरल

बता दें कि पूरा बवाल शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा का तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए वीडियो सामने आने के बाद. दरअसल बंगाल चुनाव के मद्देनजर अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात किया गया है. इसी दौरान फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरू हो गया.  

कौन हैं अजय पाल शर्मा?

  • अजय पाल शर्मा 2011 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अफसर हैं.
  • उनकी छवि 'सिंघम' की तरह है. उन्हें 'यूपी का सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' भी कहा जाता है.
  • अजय पाल शर्मा अपने काम करने के तरीकों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं.

अखिलेश ने बतााया बीजेपी का एजेंट

 यूपी के पूर्व सीएम और अखिलेश यादव से लेकर जहांगीर खान तक, हर कोई अजय पाल पर सवाल उठा रहा है. अखिलेश का आरोप है कि बीजेपी ने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर और संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें- बंगाल में वोटिंग से पहले 'वार-पलटवार', BJP ने जहांगीर खान को बताया अभिषेक बनर्जी का 'सिंडिकेट पार्टनर'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election 2026, IPS Ajay Pal Sharma, IPS Ajay Pal Sharma Video Controversy, IPS Ajay Pal Sharma Video Reaction, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com