विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की रैली में लगे चोर-चोर के नारे, अंडे भी फेंके गए

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कोलकाता में निकली रैली के दौरान विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. रैली पर अंडे फेंके गए और "चोर-चोर" के नारे लगे. 

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee Egg Attack: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक निकाली गई रैली के दौरान ममता बनर्जी के काफिले की ओर अंडे फेंके गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "चोर-चोर" के नारे भी लगाए. घटना के वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

रैली के दौरान हुआ विरोध प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि इस रैली के रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया. विरोध के दौरान अंडे फेंके गए और नारेबाजी की गई. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. विपक्षी पार्टी दल और तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने आ सकते हैं.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब इससे पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ भी इसी तरह की घटना हो चुकी है. कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के एक रेस्टोरेंट के बाहर जमा भीड़ ने उन पर अंडे फेंके थे. उस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे.

महुआ मोइत्रा ने लगाया था बीजेपी पर आरोप

महुआ मोइत्रा ने उस समय आरोप लगाया था कि हमले के पीछे बीजेपी कार्यकर्ता थे. उन्होंने यह भी दावा किया था कि घटना के दौरान पुलिस मौजूद थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अब ममता बनर्जी की रैली में हुई ताजा घटना ने राज्य की राजनीतिक बहस को फिर तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें- 

चुनाव में सिंबल मैंने दिया, नॉमिनेशन कराए, दो महीने में ही आप गद्दार कैसे बन गए? बागियों पर बिफरीं ममता

ममता बनर्जी के वो '6 लफ्ज', जिसे सुनकर TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दे दिया पार्टी से इस्तीफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee Attack News, Kolkata News, West Bengal Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com