विज्ञापन

TMC के 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज़, विमान-हेलिकॉप्टर खरीद की जांच में ED का बड़ा एक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच में बड़ा कदम उठाया है. एजेंसी ने पार्टी के तीन बैंक खातों को फ्रीज़ कर दिया है जिनमें करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं.

TMC के 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज़, विमान-हेलिकॉप्टर खरीद की जांच में ED का बड़ा एक्शन
ED frozen TMC bank accounts frozen.

ED Action Against TMC: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने पार्टी के तीन बैंक खातों को फ्रीज़ कर दिया है जिनमें करीब 440 करोड़ रुपये मौजूद बताए जा रहे हैं. ईडी का कहना है कि इन खातों से हुए कई बड़े वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में हैं और यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग तथा फंड के संभावित दुरुपयोग से जुड़ा हो सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में भी छापेमारी 

जांच के तहत ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. ये स्थान केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ से जुड़े बताए जा रहे हैं जो एविएशन सेक्टर में काम करती है. एजेंसी को शुरुआती जांच में ऐसे दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड मिले हैं जिनसे बड़े पैमाने पर धन के ट्रांसफर का संकेत मिला है. इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

कंपनियों को भेजे करोड़ों रुपये

ईडी के अनुसार अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से लगभग 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी एक अन्य कंपनी के खातों में ट्रांसफर किए गए. जांच एजेंसी का दावा है कि इसके बाद इन पैसों का एक हिस्सा दूसरी कंपनियों के खातों में भेजा गया. रिकॉर्ड के अनुसार करीब 82.96 करोड़ रुपये एक नई बनाई गई संबंधित कंपनी को ट्रांसफर किए गए थे.

विमान और हेलिकॉप्टर खरीदा 

जांच के दौरान ईडी को जानकारी मिली कि ट्रांसफर की गई रकम का बड़ा हिस्सा एक Embraer Legacy 600 विमान और Agusta 109 SP हेलिकॉप्टर खरीदने में लगाया गया. एजेंसी के मुताबिक इन दोनों की खरीद पर कुल लगभग 112 करोड़ रुपये खर्च किए गए. ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खरीद प्रक्रियाओं में धन का वास्तविक स्रोत क्या था और क्या सभी वित्तीय नियमों का पालन किया गया था.

विदेशी फंडिंग और किराये के मॉडल 

ईडी का कहना है कि Agusta हेलिकॉप्टर की खरीद में कुछ विदेशी फंडिंग का भी इस्तेमाल किया गया था जबकि अधिकांश रकम टीएमसी से जुड़े खातों से आई थी. एजेंसी अब विदेशी धन के स्रोत और उसकी वैधता की जांच कर रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि जिन पैसों से विमान और हेलिकॉप्टर खरीदे गए उन्हें बाद में कथित तौर पर टीएमसी को ही किराये पर दे दिया गया. इसके बाद इनके उपयोग के नाम पर लगातार भुगतान किए जाते रहे.

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का शिकंजा और कसा, हजारों करोड़ के फंड डायवर्जन मामले में नई छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Action, TMC News, TMC Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com