Kharagpur Sadar Election Result 2026: पश्चिम बंगाल (West Bengal Chunav Results 2026) के खड़गपुर सदर विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष (Dilip Ghosh) को जीत मिली है. उन्हें कुल 55508 मिले. उन्होंने तृणमूल उम्मीदवार प्रदीप सरकार (Pradip Sarkar) को 16090 मतों से हराया.
दिलीप घोष ने प्रदीप सरकार को हराया
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से नतीजे आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिलीप घोष विजयी रहे. इस सीट पर 13 अप्रैल 2026 को मतदान हुआ था. इस बार भारतीय जनता पार्टी ने दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया था. वहीं तृणमूल से प्रदीप सरकार, कांग्रेस‑लेफ्ट गठबंधन से डॉ. पापिया चक्रवर्ती, बहुजन समाज पार्टी (BSP) से गोकुल खटिक और (CPIM) से मधुसूदन रॉय चुनावी मैदान में थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिलीप घोष की साख दांव पर
2021 की विधानसभा चुनाव की बात करे तो इस सीट पर भाजपा के हिरणमय चट्टोपाध्याय ने जीत हासिल की थी. उन्होंने टीएमसी के उम्मीदवार प्रदीप सरकार को 3771 मतों से हराया था. ऐसे में इस बार बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष की साख दांव पर लगी थी. बता दें कि यह हाई-प्रोफाइल सीट है और यहां हर चुनाव में नतीजे बदलते रहे हैं. ऐसे में इस बार भी सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प बना हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं