चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) 'मोचा' के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के मद्देनजर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना में बक्खली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा दलों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं.
नागरिक सुरक्षा अधिकारी अनमोल दास ने कहा, "स्थिति अच्छी नहीं है. हम लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने और समुद्र तट पर आने से बचने के लिए लगातार सतर्क कर रहे हैं." इससे पहले, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात 'मोचा' के गंभीर तूफान में बदलने की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल के दीघा में 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया है. एनडीआरएफ के अधिकारियों ने पहले कहा था, "हमने 8 टीमों को तैनात किया है. एनडीआरएफ के 200 बचाव दल जमीन पर तैनात हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
We hope that everyone in the path of #Mocha stays safe, including vulnerable refugees and displaced#EarlyWarningsForAll https://t.co/TTW8V6qj8e
— World Meteorological Organization (@WMO) May 14, 2023
बांग्लादेश की ओर बढ़ा तूफान 'Mocha'
चक्रवाती तूफान मोचा के बांग्लादेश की ओर बढ़ने पर प्राधिकारियों ने शनिवार को दक्षिण-पूर्वी समुद्र तट से लगभग पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का एक बड़ा अभियान शुरू किया क्योंकि देश में ‘अत्यंत खतरनाक' उष्णकटिबंधीय चक्रवात दस्तक देने वाला है. इससे रोहिंग्या शरणार्थी शिविर को खतरा उत्पन्न होने की आशंका है. लगभग दो दशकों में बांग्लादेश में आये सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक ‘मोचा' चक्रवात के रविवार को बांग्लादेश-म्यांमा सीमा के पास दस्तक देने का पूर्वानुमान जताया गया है.
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, 'चक्रवात 'मोखा' आ रहा है. हमने चक्रवात केंद्रों को तैयार रखा है और इससे निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की हैं.' निकासी अभियान इसलिए शुरू किया गया क्योंकि कॉक्स बाजार के समुद्री बंदरगाह को खतरे का संकेत नंबर 10 फहराने की सलाह दी गई है क्योंकि चक्रवात मोखा के और तीव्र होने तथा उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि तूफान बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती कॉक्स बाजार जिले को प्रभावित कर सकता है जहां दस लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं