विज्ञापन

राज्यसभा उपचुनाव 2026: TMC छोड़ BJP में आए तीनों पूर्व सांसदों को ही बनाया उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारीक को भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

राज्यसभा उपचुनाव 2026: TMC छोड़ BJP में आए तीनों पूर्व सांसदों को ही बनाया उम्मीदवार
  • पश्चिम बंगाल के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
  • सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक को बीजेपी ने तुरंत राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया।
  • इन नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस और अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सीटें खाली की थीं।


पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले तीनों पूर्व राज्यसभा सांसदों को बीजेपी ने एक ही दिन के भीतर बड़ा इनाम दिया है. पार्टी में शामिल होते ही बीजेपी ने सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक को बंगाल की तीन खाली हुई राज्यसभा सीटों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

इस्तीफे के तुरंत बाद मिला 'कमल' का साथ

बता दें इन तीनों प्रमुख नेताओं ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस और अपनी राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया था, जिससे ये तीनों सीटें खाली हुई थीं. इस्तीफे के बाद तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके महज कुछ ही घंटों के भीतर बीजेपी आलाकमान ने तीनों नेताओं के नामों पर अपनी मुहर लगाते हुए उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के मैदान में उतार दिया.

कौन हैं ये तीन बड़े चेहरे?

  1. सुखेंदु शेखर राय 
  2. सुष्मिता देव 
  3. प्रकाश चिक बारीक 

बीजेपी का रणनीतिक दांव

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि टीएमसी के ही पुराने मोहरों को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारकर बीजेपी ने बंगाल में सत्ताधारी दल को मनोवैज्ञानिक मात देने की कोशिश की है. जिन नेताओं के इस्तीफे से सीटें खाली हुई थीं, उन्हीं को फिर से अपने चुनाव चिह्न पर संसद भेजने की बीजेपी की यह रणनीति आगामी चुनावों से पहले बंगाल के सियासी समीकरणों को नया मोड़ दे सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com