विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का सियासी पारा हाई, बीजेपी के दिग्गजों ने कसी कमर, बनाया 'महाप्लान'

बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्राएं निकालेंगी. इनका जिम्मा बीजेपी के दिग्गज नेताओं को दिया गया है.

पश्चिम बंगाल का सियासी पारा हाई, बीजेपी के दिग्गजों ने कसी कमर, बनाया 'महाप्लान'
  • BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए परिवर्तन यात्राओं और बड़े चुनावी अभियान की योजना बनाई
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 मार्च को हावड़ा में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ कर चुनावी शंखनाद करेंगे
  • अमित शाह, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान और नितिन नवीन सहित बीजेपी के सीनियर संभालेंगे कमान
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की सत्ता परिवर्तन के लिए अपने सबसे भारी-भरकम 'किलों' को मैदान में उतार दिया है. बीजेपी ने बंगाल विजय का पूरा प्लान तैयार कर लिया है. पार्टी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्राओं के जरिए ताकत झोंकने को तैयार है. इसके लिए बीजेपी ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतारेगी. परिवर्तन यात्रा की शुरुआत केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह करेंगे. वो 2 मार्च को हावड़ा के दौरे पर रहेंगे और बीजेपी के मिशन बंगाल को रफ्तार देंगे.

मैदान में उतरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मिशन बंगाल को रफ्तार देने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 मार्च को हावड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे यहां न केवल परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, बल्कि एक विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद भी करेंगे.

शाह से लेकर नड्डा तक संभालेंगे मोर्चा

बीजेपी ने अपनी पूरी 'ए-टीम' को बंगाल के अलग-अलग कोनों में तैनात किया है। राजनाथ सिंह के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हैं. ये सभी दिग्गज नेता राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौजूद रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.

9 परिवर्तन यात्राएं और 'हर विधानसभा' पर नजर

पार्टी का लक्ष्य राज्य के कोने-कोने तक पहुंचना है। इसके लिए पूरे बंगाल में कुल 9 परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी. इन यात्राओं का नेतृत्व राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता करेंगे. बीजेपी का टारगेट बंगाल की सभी विधानसभा सीटों को इन यात्राओं के जरिए कवर करना है.

60 बड़ी और 300 छोटी सभाएं

इसके अलावा बीजेपी ने जनता से सीधा संवाद करने के लिए व्यापक योजना बनाई है. पूरे अभियान के दौरान 60 से ज्यादा बड़ी रैलियां और 300 से अधिक नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि हर मतदाता तक पार्टी का संदेश पहुंच सके.

कोलकाता में पीएम मोदी की होगी रैली

इस पूरे अभियान का ग्रैंड फिनाले मार्च के अंत में कोलकाता में होगा. सभी परिवर्तन यात्राएं कोलकाता पहुंचकर समाप्त होंगी, जहां एक ऐतिहासिक महा रैली का आयोजन किया जाएगा. इस समापन रैली को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे, जो बंगाल चुनाव के लिए पार्टी का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा.

ये भी पढ़ें: पांच राज्यों के चुनावों की रणभेरी बजी! चुनाव आयोग के अधिकारियों का केरल से बंगाल तक दौरा तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Assembly Elections, West Bengal Assembly Elections 2026, West Bengal Assembly Elections 2016, BJP West Bengal Assembly Elections, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com