विज्ञापन

Analysis: 'आधी आबादी' जिस तरफ जीत उस तरफ, आंकड़े दे रहे गवाही; बंगाल में बंपर वोटिंग के क्या संकेत?

चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की वोटिंग का प्रतिशत 92.69% और पुरुषों का 90.92% रहा. महिलाओं की वोटिंग पुरुषों की वोटिंग से 1.77% ज़्यादा दर्ज की गई.

Analysis: 'आधी आबादी' जिस तरफ जीत उस तरफ, आंकड़े दे रहे गवाही; बंगाल में बंपर वोटिंग के क्या संकेत?
  • पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनाव में 92.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जो आजादी के बाद सबसे अधिक है
  • महिलाओं ने 92.69 प्रतिशत मतदान किया जो पुरुषों के 90.92 प्रतिशत से अधिक है
  • पिछले चुनावों के आंकड़ों से पता चलता है कि जिस पार्टी को महिलाओं का अधिक समर्थन मिला, वह चुनाव जीतती रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के चुनाव में पहले चरण की 152 सीटों पर गुरुवार को रिकॉर्ड 92.88% मतदान हुआ. आजादी के बाद से ये अब तक की सबसे ज़्यादा वोटिंग दर्ज की गई. इससे पहले, 2011 के चुनाव में सबसे ज़्यादा 84.72% वोट पड़े थे. ये वो चुनाव था, जिसमें TMC ने लेफ्ट सरकार को उखाड़कर, सत्ता हासिल की थी. वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत 82.30 था. ऐसे में इस बार वोटिंग प्रतिशत, 2021 विधानसभा चुनाव के वोटिंग प्रतिशत से 10.58% ज़्यादा है. वहीं आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि महिलाओं का ज्यादा झुकाव जिस तरफ होता है, उस पार्टी की जीत निश्चित है.

क्या वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी SIR का असर है?

SIR में, ECI ने बताया कि वह डुप्लीकेट, दूसरी जगह चले गए और मृत वोटरों को हटा रहा है, जब इन्हें हटा दिया जाता है, तो वोटरों की कुल संख्या कम हो जाती है. इसके अलावा, योग्य वोटरों को भी जोड़ा जाता है, जो पहले वहां पर मतदाता नहीं थे. चूंकि असली वोटर, जो चुनाव में वोट डालते हैं, ज्यादातर वही बचते हैं, इसलिए वोटिंग प्रतिशत अपने आप बढ़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 - पहला चरण

  • कुल मतदाता - 3,60,77,171 (3.61 करोड़)
  • वोटिंग % - 92.88 %
  • कुल मतदान करने वाले लोग - 3,35,08,476 (3.35 करोड़)

(नामांकन के समय मतदाता सूची के आधार पर की गई गणना; अंतिम आंकड़ों में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है)

महिलाओं की वोटिंग का महत्व

ECI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं की वोटिंग का प्रतिशत 92.69% और पुरुषों का 90.92% रहा. महिलाओं की वोटिंग पुरुषों की वोटिंग से 1.77% ज़्यादा दर्ज की गई. अगर हम इसे नंबरों में बदलें, तो लगभग 1.68 करोड़ पुरुषों के मुकाबले लगभग 1.63 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला. हाल के इतिहास में एक ऐसा रुझान देखा गया है कि जिस पार्टी को महिलाओं के ज़्यादा वोट मिलते हैं, वह आम तौर पर चुनाव जीत जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पश्चिम बंगाल में महिलाओं ने किसे वोट दिया?

2016 के विधानसभा चुनाव में जहां महिलाओं ने टीएमसी को 48% तो बीजेपी को 10% वोट दिया. दोनों के बीच वोट में 38% का अंतर था. 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 47% तो बीजेपी को महिलाओं ने 38% वोट दिया. इस बार वोट का अंतर 9% था. वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने टीएमसी को 50% तो वहीं बीजेपी को 37% मत दिए. इसमें वोटों का अंतर 13% था.

चुनाव (बंगाल में महिलाओं ने किसे दियावोट )टीएमसीबीजेपीवोट % में अंतर
2016 विधानसभा चुनाव48%10%38%
2019 लोकसभा चुनाव47%38%9%
2021 विधानसभा चुनाव50%37%13%

(स्रोत- सीएसडीएस - लोकनीति)

चुनाव में जिसके साथ महिलाएं - वो जीता”

अगर देश भर में लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो  2014 में 29% महिलाओं ने बीजेपी तो 19% महिलाओं ने कांग्रेस को वोट किया. नतीजा- बीजेपी की जीत. ऐसे ही 2019 में 36%  बीजेपी को तो 20% महिलाओं ने कांग्रेस को वोट दिया. 2024 में भी 36% महिलाओं ने बीजेपी को तो 22% ने कांग्रेस को चुना और इन दोनों बार भी जीत बीजेपी की ही हुई.

“चुनाव में जिसके साथ महिलाएं - वो जीता”
लोकसभा चुनाव (देशभर में)बीजेपीकांग्रेसनतीजा
201429%19%BJP जीती
201936%20%BJP जीती
202436%22%BJP जीती

(स्रोत - सीएसडीएस-लोकनीति)

Latest and Breaking News on NDTV
  • बंगाल विधानसभा चुनाव (2016, 2021): 2016 में 48% महिलाओं ने TMC को वोट दिया, जबकि 2021 में 50% महिलाओं ने TMC को वोट दिया. नतीजा - TMC जीती (2016, 2021)
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव (2020): दिल्ली की 60% महिलाओं ने AAP को पसंद किया. वहीं 35% महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया. जीत आम आदमी पार्टी की हुई.
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव (2020): AAP को महिलाओं का समर्थन 2020 में 60% से घटकर 2025 में 49% हो गया. वहीं BJP को महिलाओं का समर्थन 2020 में 35% से बढ़कर 2025 में 43% हो गया और इस बार जीत बीजेपी को मिली.
  • यूपी विधानसभा चुनाव (2022): 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 46% महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया. वहीं 33% महिलाओं ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया, नतीजा - BJP जीती.

 (स्रोत- सीएसडीएस - लोकनीति)

इसे भी पढ़ें: बंगाल और तमिलनाडु में ऐतिहासिक वोटिंग आखिर कहती क्या है? ममता, PM मोदी और स्टालिन ने क्या कहा

इसे भी पढ़ें: बंगाल के पहले चरण में बंपर मतदान, महिलाएं और सरकारी योजनाएं क्या गुल खिलाएंगी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com