- दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अप्रैल में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है
- 17 अप्रैल को दिल्ली, बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है
देश पिछले कुछ दिनों में भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. दिल्ली एनसीआर समेत अन्य हिस्सों में सुबह 9 बजे के बाद से धूप इतनी तेज निकल रही है कि पसीने छूट जाएं. दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, इन सभी जगहों पर अप्रैल में ही सूरज आग उगल रहा है. घर से बाहर निकलते ही सिर चकराने लगता है. शुक्रवार को भी गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने वाली नहीं है. तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है. एक तरफ जहां उत्तर भारत गर्मी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली समेत पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों को बारिश से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 17 अप्रैल को दिल्ली से बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
17 अप्रैल को बदलेगा इन राज्यों का मौसम
देश के कुछ इलाकों में 17 अप्रैल को मौसम बदलने के संकेत IMD ने पहले ही दिए थे. हिमाचल से लेकर कश्मीर और हरियाणा से लेकर पंजाब तक बारिश का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में तो ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. है.

PTI फोटो.
दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी
दिल्ली में 17 अप्रैल 2026 को मिला जुला मौसम देखने को मिलेगा. सुबह गर्मी और धूप रहेगी लेकिन दोपहर के बाद आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. IMD के मुताबिक, दोपहर और शाम को हल्के बादल छाये रह सकते हैं. यानी दिन में गर्मी और शाम तक ठंडक. हलांकि कोई चेतावनी मौसम विभाग ने अब तक जारी नहीं की है. बता दें कि 16 अप्रैल को भी दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी थी. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था. हालांकि 17 अप्रैल की शाम तक हल्की बारिश से कुछ हद तक राहत जरूर मिल सकती है. पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब और राजस्थान के इलाकों में गर्मी पीक पर रहने का अनुमान है. हालांकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब के बॉर्डर इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. शुक्रवार को हल्की बारिश से दिल्ली वालों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
- दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है
- 16 से 19 अप्रैल तक लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
- 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
- 17-22 अप्रैल तक बिहार, बंगाल में बारिश की संभावना
- 16 से 21 अप्रैल तक ओडिशा में बारिश के साथ 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं
- अरुणाचल प्रदेश में 18-20 अप्रैल और असम, मेघालय में 16-20 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट
- नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17-20 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने का अनुमान
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 16, 2026
मुख्य बिंदु
मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर इस सप्ताह उष्ण लहर की स्थिति तथा गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 के दौरान, असम और मेघालय में 16 से 19 के दौरान तथा सिक्किम में 18 अप्रैल को अलग-अलग… pic.twitter.com/PUQPBIUS4V
मध्य भारत को गर्मी से राहत नहीं
उत्तर भारत की तरह मध्य भारत को भी तेज गर्मी और धूप से जूझना पड़ेगा. 19-20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. लेकिन महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पारा चढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी. इन इलाकों में 20 अप्रैल के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- पारा@40: दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन, इन राज्यों में भी सूरज से बरस रही आग, जानिए कब मिलेगी राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं