विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR से लेकर बिहार-बंगाल तक भारी बारिश, यूपी-हिमाचल में रेड अलर्ट

कल का मौसम, 21 जुलाई 2026: दिल्ली-NCR में 21 जुलाई को हल्की से भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं यूपी, बिहार, राजस्थान और हिमाचल समेत कई राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कल का मौसम: दिल्ली-NCR से लेकर बिहार-बंगाल तक भारी बारिश, यूपी-हिमाचल में रेड अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 21 July
IANS

Kal Ka Mausam 21 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. कई राज्यों में भीषण बारिश से बुरा हाल है. जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों तक बाढ़ जैसे हालात हैं. वहीं उत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था. वहीं IMD ने कल के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कल आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. दिन के बाकी समय में भी हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C के बीच रहने की संभावना है.

दिल्ली के साथ एनसीआर के अन्य इलाकों में भी कल मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है. सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वाह्न, दोपहर और शाम के दौरान भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. 22-24 जुलाई के दौरान भी बारिश का अनुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20-22 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

राजस्थान में हफ्तेभर बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राजस्थान में फिर से मॉनसून के जोर पकड़ने का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार मॉनसून के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों के इस सप्ताह फिर जोर पकड़ने की उम्मीद है और कई इलाकों में वर्षा होने की संभावना है. पिछले कई दिनों से राज्य में मॉनसून कमजोर पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में कल से बढ़ोतरी होने की संभावना है.वहीं, 22-23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ और भाग में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है. इसी तरह 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भाग में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल-कॉलेज 20 और 21 जुलाई को बंद रहेंगे. इस बीच, किन्नौर जिले में सांगला-चितकुल मार्ग पर रानी कांडा के पास टुबर नाले में रविवार को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचायी. अधिकारियों ने बताया कि चितकुल के रास्ते तिब्बत सीमा क्षेत्र को उत्तराखंड से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है.

बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार में भी कल यानी 21 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं 23-26 जुलाई के दौरान भी बिहार में बारिश की संभावना बनी रहेगी.

इन राज्यों में भी भारी बारिश

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा भारी बारिश की संभावना है।
  • असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
  • मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
  • झारखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है.
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में 20 और 21 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश का है अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi, Weather Tomorrow Live Updates, Kal Ka Mausam In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com