विज्ञापन

हिमाचल के इस जिले में 20 और 21 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश का है अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट को देखते हुए कांगड़ा जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान दो दिन बंद रहने वाली है.

हिमाचल के इस जिले में 20 और 21 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश का है अलर्ट
लोगों को सलाह दी गई है कि वो बिना जरूरत के यात्रा न करें.

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान 20 और 21 जुलाई को बंद रहने वाले हैं. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर  कुल्लू के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है. कांगड़ा के जिला मजिस्ट्रेट और डिप्टी कमिश्नर हेम राज बैरवा ने इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिले के  सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को 20 और 21 जुलाई को बंद रखने का आदेश दिया है.

परीक्षाएं टाली गईं

रविवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, सभी स्कूलों, कॉलेजों, वोकेशनल और टेक्निकल ट्रेनिंग संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी और बालयाहर स्थित संस्कृत यूनिवर्सिटी दो दिन बंद रहने वाली है. साथ ही निर्देश दिया कि 20 और 21 जुलाई को होने वाली परीक्षाएं टाल दी जाएं. हालांकि टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ भी ड्यूटी पर नहीं रहेंगे, लेकिन इमरजेंसी या आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन उनकी सेवाएं ले सकता है.

इमरजेंसी हेल्पलाइन पर करें कॉल

शिमला मौसम विभाग के चार से पांच जिलों में कुछ जगहों पर बहुत भारी से बहुत-बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद हिमाचल प्रदेश में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वो बिना जरूरत के यात्रा न करें, नदियों, नालों और भूस्खलन की आशंका वाली ढलानों से दूर रहें.  किसी भी आपात स्थिति में राज्य की इमरजेंसी हेल्पलाइन 1070 या जिले की इमरजेंसी हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है.

इससे पहले, मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने सभी डिप्टी कमिश्नरों (DCs) को निर्देश दिया था कि वे जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरों को 24x7 चालू रखें, भूस्खलन, अचानक बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाओं के लिए संवेदनशील जगहों की पहचान करें.

ये भी पढ़ें- Himachal School: राज्य में 19 से 23 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, क्या बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Schools Closed, Schools Closed Due To Rain, Himachal Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com