विज्ञापन

कल का मौसम: बिहार-बंगाल में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR में भी बारिश, 14 राज्यों में चेतावनी

कल का मौसम, 15 जुलाई: IMD ने बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है.

कल का मौसम: बिहार-बंगाल में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR में भी बारिश, 14 राज्यों में चेतावनी
Kal Ka Mausam: कल 15 जुलाई को को कहां कैसा रहेगा मौसम
IANS

Kal Ka Mausam 15 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले हफ्ते जहां राजधानी में झमाझम बारिश हुई, वहीं अब मॉनसून रूठ सा गया है. वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी ने कल बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी दिल्लीवासियों को बारिश का और इंतजार करना पड़ेगा. आईएमडी का कहना है कि 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कल यानी 15 जुलाई को भी मौसम लगभग समान रहेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.  बादलों की लगातार आवाजाही के कारण तेज धूप का असर कुछ कम हो सकता है. इसके साथ ही हल्की बारिश और बीच-बीच में चलने वाली तेज हवाएं लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से राहत दे सकती हैं.

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

मॉनसून के कमजोर पड़ने के बीच राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार,राज्य के अनेक भागों में अब भी गर्मी पड़ रही है. पश्चिम राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. पूर्वी राजस्थान में भी कमोबेश ऐसी ही परिस्थितियां रहेंगी.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

बिहार, बंगाल से लेकर ओडिशा तक बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा, बिहार और बंगाल के कुछ इलाकों में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. ओडिशा में कल कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार और झारखंड में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश के आसार हैं

इसके अलावा दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले शनिवार तक और भी आंधी-तूफान आ सकते हैं. उसके बाद, आंधी-तूफान की तीव्रता बढ़ सकती है. ज्यादातर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. कोलकाता से सटे कई जिलों में अगले कुछ दिनों में और बारिश हो सकती है. कोलकाता में भी आंधी-तूफान की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय जैसे नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में कल व्यापक बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है

यूपी-उत्तराखंड में भी बारिश

इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में भी कल बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने कल उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा यूपी के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: बादल छाए पर दिल्ली NCR से क्यों रूठी बारिश, मॉनसून ने लिया लंबा ब्रेक, वैज्ञानिकों ने बताया- कब मिलेगी गुड न्यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com