विज्ञापन
1 hour ago

Live: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लैंडस्लाइड हुआ है. उत्तराखंड में 118 सड़कें बंद बताई जा रही हैं. यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर 100 मीटर हिस्सा टूटने से जाम की स्थिति बनी है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी जगह-जगह लैंडस्लाइड से 320 जगहें बंद हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. हालांकि मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में मानसून कमजोर हो रहा है.

Live update

दतिया में डटे नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद बीजेपी के सीनियर नेता नरोत्तम मिश्रा के समर्थक पार्टी ऑफिस के अंदर डटे हुए हैं. जबकि बिल्डिंग के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. टिकट का ऐलान होते ही दतिया जिले में हिंसा भड़क गई थी. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने NH-44 पर जाम लगा दिया था. 3000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने करीब 12 घंटे तक जाम लगाए रखा. जिसमें दतिया के एसपी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. बाद में सुरक्षा बलों ने हाईवे खाली कराया और कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया. 

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 11 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शिमला के पास हुए लैंडस्लाइड की वजह से यहां 320 से ज्यादा सड़कें बंद हुई हैं. जबकि कई इलाकों में बारिश के बाद बिजली की समस्या भी हो रही है.  जुलाई महीने में अब तक नॉर्मल से 54 प्रतिशत ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश में हुई है. हिमाचल में लगातार बारिश के बाद लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Weather Today, Weather Today Himachal Pradesh, Monsoon Rain, Uttarakhand Landslide, Narottam Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com