Today Weather, Delhi-ncr Rain, Monsoon Live Updates: दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत देशभर के ज्यादादर राज्यों में मॉनसून की बारिश लगातार जारी है. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में पिछले दो दिनों से बारिश लगातार जारी है. जिसकी वजह से ज्यादातर जगहों पर पानी भर गया है. साथ ही ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं. IMD ने 9 और 10 जुलाई को दिल्ली-NCR के बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र का भी हाल कुछ ऐसा ही है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया है. गनीमत ये है कि रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से निचले इलाकों में पानी नहीं भरा है और रेल, सड़क और हवाई यातायात सामान्य है. फिलहाल बारिश रुक गई है.
Weather Today, Rain, Monsoon Live:
Delhi-NCR Weather LIVE: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लिया जलनिकासी व्यवस्था का जायजा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव में जलभराव से निपटने के लिए जलनिकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान मौजूद उन्होंने अधिकारियों को पानी की उचित निकासी के लिए दिशा निर्देश भी दिए.
Rainfall Alert LIVE: हिमाचल के इन जिलों में लैंडस्लाइड का खतरा, जाने से बचें
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए वहां जाने से बचने की सलाह लोगों को दी गई है.
Rainfall Alert LIVE: ग्रेटर नोएडा में स्कूलों के बाहर भरा पानी, बच्चों को गोद में उठाकर ले जा रहे माता-पिता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूलों के बाहर पानी भरा है. छुट्टी के बाद माता-पिता अपने बच्चों को गोद में या कंधों पर उठाकर पानी से भरी सड़कों को पार कर घर ले जा रहे हैं. लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर के इलाके में घुटनों तक पानी भरा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है.
Delhi-NCR Weather LIVE: बारिश से नोएडा के सेक्टर-18 का हाल देखें

Weather Today LIVE: पिछले सालों में कब और कहां आया मॉनसून, देखें लिस्ट
देश में पिछले सालों में मॉनसून कब और कहां आया देखें

Flood Alert LIVE: नदी में बह रहे सिलेंडर की मची लूट
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बीच हजारों एलपीजी सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में चले गए. फ्री के सिलेंडर लूटने वालों की होड़ मच गई.
पानी में बह गए हजारों सिलेंडर!
— zingabad (@zingabad) July 9, 2026
महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के बीच रायगढ़ जिले में स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से कई सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में पहुंच गए. बताया जा रहा है कि पानी भरने के कारण प्लांट में रखे हजारों एलपीजी सिलेंडर बह गए, जिनमें खाली और भरे हुए दोनों तरह के… pic.twitter.com/lN6MaLX1ci
Delhi-NCR Weather LIVE: बारिश के बाद फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी का हाल देखें
हरियाणा के फरीदाबाद में भी बारिश से बुरा हाल है, जगब-जगह पानी भर गया है. ग्रीन फील्ड कॉलोनी का हाल देखें.
#WATCH फरीदाबाद, हरियाणा: शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। वीडियो फरीदाबाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी से है। pic.twitter.com/TFuHOcwuxG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
Monsoon News LIVE: अरुणाचल में बारिश से धंसी जमीन
अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में खोंसा पोस्ट ऑफिस के पास खोंसा-लाज़ू रोड को सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. लगातार भारी बारिश के कारण सड़क का लगभग 110 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
Monsoon News LIVE: बारिश के बीच गाजियाबाद में 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी
गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की वजह से सड़कों पर भारी जलभराव है. गाजियाबाद डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है.
VIDEO | Heavy rain lashes Ghaziabad triggering waterlogging in some parts of the city. Visuals from Sahibabad.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/EMikDiReuk
UP Rain Live: अयोध्या में कुछ जगहों पर सुबह से ही भारी बारिश
भगवान राम की नगरी अयोध्या में कुछ जगहों पर सुबह से ही भारी बारिश हो रही है.
#WATCH अयोध्या (यूपी): शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। pic.twitter.com/PE0ieeUz9y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
Delhi-NCR Weather LIVE: बारिश से नोएडा सेक्टर 16A फिल्म सिटी का हाल देखिए
नोएडा में भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो हो गया है. सेक्टर 16A फिल्म सिटी का हाल देखिए.
#WATCH नोएडा (यूपी): भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
वीडियो सेक्टर 16A फिल्म सिटी से है। pic.twitter.com/ZVQm4U5ogK
Mumbai Rain LIVE Updates: पुणे के मोशी हादसे में मलबे से एक कर्मचारी का शव निकाला गया
पुणे के मोशी हादसे में मलबे से एक कर्मचारी का शव बाहर निकाला गया है. अब तक कुल 14 लोगों को जिंदा और एक व्यक्ति को मृत अवस्था में बाहर निकाला जा चुका है. बताया जा रहा है कि कुल 23 लोग फंसे हुए थे. अभी भी 8 और लोगों के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
UP Rain Live: हापुड़ में बारिश से गिरी घर की दीवार, एक की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश में मकान की छत गिरने से पिता और बेटा छत के मलबे में दब गए थे. पिता की मौत हो गई और बेटा घायल हुआ है. 
IMD Weather LIVE: दिल्ली में पिछले तीन घंटों में हुई कितनी बारिश?
दिल्ली में पिछले तीन घंटों में कितनी बारिश हुई है, मौसम विभाग ने इसे लेकर एक चार्ट जारी किया है.
Weather Today LIVE: अरुणाचल में भारी बारिश से लैंडस्लाइड में 2 लोगों की मौत
अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में तेजू के पास शिवाजी नगर इलाके में लगातार भारी बारिश के कारण हुए जबरदस्त भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं.
Rainfall Alert LIVE: पिंपरी-चिंचवड़ में 20 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 9 लोग अब भी फंसे
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में 20 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी है. 9 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं.
Mumbai Rain LIVE Updates: पालघर में भारी बारिश से डहाणू का पुल बहा, 200 लोग फंसे
महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश और पानी के तेज बहाव में डहाणू का पुल बद गया. पुल टूटने से 200 से अधिक आदिवासी नागरिकों का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिससे छात्रों और मजदूरों का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.
Delhi-NCR Weather LIVE: दिल्ली में जलभराव की स्थिति नियंत्रण में, टीमें सतर्क-सरकार
दिल्ली सरकार ने दावा किया है किराजधानी में सभी मुख्य मार्गों पर बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति नियंत्रण में है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश पर सरकार की सभी एजेंसियां सतर्क हैं. जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीमें ग्राउंड पर हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.
दिल्ली को गाज़ियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाले NH-9 पर तेज बारिश के बीच लंबा जाम लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोग ट्रैफिक में फंसे हैं. 
Mumbai Rain LIVE Updates: पालघर में बारिश से सड़क बनी तालाब
महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. वसई-विरार इलाके में सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. वाहनों को पानी में घुसकर सड़क पार करनी पड़ रही है. 
Monsoon News LIVE: गुजरात के सूरत में बारिश से बुरा हाल
गुजरात के सूरत में बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को पानी में घुसकर रास्ता पार करना पड़ रहा है. 
Mumbai Rain LIVE Updates:पालघर में बारिश से से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
महाराष्ट्र के पालघर में तेज बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिसकी वजह से ट्रेन को पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है. 
Weather Today LIVE: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. वहीं ईस्ट की अगर बात करें तो बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. दक्षिण में तमिलनाडु के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.
Mumbai Rain LIVE Updates: तीन दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद नाले से मिला शव
मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव में लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:31 बजे एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से योगेश वर्मा का शव बाहर निकाला.
Weather Today LIVE: मंबई के मलाड में 3 दिन बाद मिला नाले में बहे शख्स का शव
मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के बीच हादसे भी हो रहे हैं. मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव इलाके में नाले में गिरकर लापता हुए एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद कर किया गया मृतक की पहचान 38 साल के योगेश वर्मा के रूप में हुई है.
Monsoon News LIVE: मुंबई में आज बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी
मुंबई में आज बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है. गनीमत ये है कि निचले इलाकों में पानी नहीं भरा है. रेल, सड़क और हवाई यातायात सामान्य है. मुंबई में अभी बारिश थमी हुई है.
Maharashtra Rain LIVE: 4 लोगों को रेस्क्यू किया, 6-7 लोग मलबे में हो सकते हैं-मंत्री गिरीश महाजन
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन नेपिंपरी चिंचवाड़ में गिरी इमारत को लेकर कहा कि अंदर करीब 6-7 लोग और हो सकते हैं, अभी 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. बाकी लोग अस्पताल में हैं, सभी ठीक हैं. हमारी कोशिशें जारी हैं. अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है.
#WATCH पिंपरी चिंचवाड़: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, "अंदर करीब 6-7 लोग और हो सकते हैं। अभी 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोग अस्पताल में हैं, सभी ठीक हैं। हमारी कोशिशें जारी हैं। अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है...मुख्यमंत्री हालात पर नजर रखे हुए हैं...हम अभी… https://t.co/HyKMlKxijN pic.twitter.com/jFitKDy8ZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Maharashtra Rain LIVE: पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में ढही इमारत
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में बारिश की वजह से एक इमारत ढह गई. राहत और बचाव कार्य जारी है.
#WATCH महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत ढह गई। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। pic.twitter.com/LFPSiKr755
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Delhi-NCR Weather LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भरा बारिश का पानी
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भी पानी भर गया है.
#WATCH दिल्ली: बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ। वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/NhaPLqOj9l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Delhi-NCR Weather LIVE:दिल्ली के मिंटो रोड पर हो रही बारिश
दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में भी गुरुवार तड़के से झमाझम बारिश हो रही है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो मिंटो रोड से है। pic.twitter.com/qaDmSlkSKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026
Delhi-NCR Weather LIVE: दिल्ली के मुनिरका में बारिश से जलभराव
दिल्ली में बुधवार रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है. मुनिरका का हाल देखें.
#WATCH दिल्ली: बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ। वीडियो मुनिरका इलाके से है। pic.twitter.com/3bpSL55TWT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026