विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-UP से लेकर जम्मू तक गिरेंगे ओले, 15 अप्रैल के बाद गर्मी का पारा भी होगा हाई, मौसम करेगा गजब खेल

Weather Update: मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब सहित कई राज्यों में फिर ओले और बारिश की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. आइए जानते हैं आज और आगे आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है.

Weather Update: दिल्ली-UP से लेकर जम्मू तक गिरेंगे ओले, 15 अप्रैल के बाद गर्मी का पारा भी होगा हाई, मौसम करेगा गजब खेल
weather today imd rain hailstorm
  • अप्रैल महीने में दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में ओले और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है
  • 7 अप्रैल को दिल्ली में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है
  • 7 से 9 अप्रैल के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि की संभावना है
नई दिल्ली:

Rain Hailstorm Alert:अप्रैल के महीने में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत का मौसम किसी के लिए राहत तो किसी के लिए बर्बादी लेकर आया है. जहां एक ओर गर्मी के तेवर ढीले हैं तो दूसरी ओर ओले, बारिश ने कई राज्यों में किसानों का खासा नुकसान करा दिया है. मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब सहित कई राज्यों में फिर ओले और बारिश की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. आइए जानते हैं आज और आगे आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है. 

दिल्ली में फिर आएगी बारिश

दिल्ली पर मार्च से मौसम मेहरबान है. बीच-बीच में बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत तो दिलाई ही, पल्यूशन को भी कंट्रोल कर रखा है. अब 7 अप्रैल यानी मंगलवार को आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री पर रहेगा. 7 अप्रैल को बारिश वाले दिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री पर जा सकता है. 8 से 11 अप्रैल तक मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री पर रहेगा. 

ओले-बारिश के लिए तैयार रहिए 

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.  ऑल इंडिया वेदर की मानें तो एक भयंकर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, पश्चिम यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 7-9 अप्रैल से बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि लाने को तैयार है. यह शक्तिशाली सिस्टम भारत के 30-40% क्षेत्र को प्रभावित करेगा. 

यह भी पढ़ें- ताजा बर्फबारी से बद्रीनाथ-हेमकुंड में ठंड बढ़ी, कपाट खुलने से पहले बढ़ीं चुनौतियां

जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि पांच अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि अधिकतर अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.6 अप्रैल से एक नया और प्रबल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तेज हवाएं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा), बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.7 अप्रैल को इसका प्रभाव चरम पर होगा, जब जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में तीव्र आंधी-तूफान की गतिविधि, तेज हवाएं (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने, मध्यम से भारी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है.8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतर अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर समेत कई जिलों में 6 से 8 अप्रैल तक तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हो रहा है. 

पहाड़ी राज्यों के क्या हाल? 

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के साथ बारिश भी हो रही है.  हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी हुई तथा मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए राज्य में चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार शाम से लाहौल-स्पीति जिले के गोंडला में सबसे अधिक 28.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई. इसके बाद, केलांग में 20 सेंटीमीटर (सेमी), हंसा में पांच सेमी और कुकुमसेरी में 1.30 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई. उत्तराखंड में भी 6 से 8 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बर्फबारी का येलो और ऑरेंज अलर्ट है. 

Latest and Breaking News on NDTV

भीषण गर्मी के लिए भी हो जाइए तैयार

 बारिश के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताहों में गर्मी का टॉर्चर भी शुरू हो जाएगा. ऑल इंडिया वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी पड़ने  के आसार हैं. बाहरी लू और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने 15 अप्रैल के बाद गर्मी के तेवर बढ़ने के संकेत दिए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Weather Update, Hailstorm Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com