विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2021

दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

सात-नौ सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही अगले तीन दिनों में दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और इसके बाद तीव्रता में कमी आएगी. विभाग के मुताबिक, संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण पांच से सात सितंबर के बीच दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान के कई जिलों में रूठा मॉनसून, पानी की कमी के चलते चलानी पड़ सकती है वाटर ट्रेन

विभाग ने कहा कि उत्तर मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात के क्षेत्र में सात-नौ सितंबर के दौरान वर्षा होने की संभावना है. वहीं, सात-आठ सितंबर के दौरान उत्तरी कोंकण में, आठ सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में और सात सितंबर को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक भारी वर्षा हो सकती है.

यूपी में भी भारी बारिश का कहर, मथुरा में कई फीट भरे पानी में फंसे वाहन, परेशान हुए स्कूली बच्चे

इसी तरह, सात-नौ सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है.

मुंबई में बारिश, कई और जिलों में भी बरसात की संभावना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain, Meteorological Department, IMD, Weather Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com