विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्‍ली में होगी बारिश... मौसम फिर लेने जा रहा करवट, पढ़ लें IMD का अलर्ट

उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर लोगों को अलर्ट किया है.

पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्‍ली में होगी बारिश... मौसम फिर लेने जा रहा करवट, पढ़ लें IMD का अलर्ट
  • उत्तर भारत में तापमान बढ़कर दिल्ली और आसपास के शहरों में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है
  • मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी ला सकता है
  • पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली, यूपी, हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश और गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

उत्‍तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. दिन में अब अधिकतम तापमान दिल्‍ली और इससे सटे शहरों में 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में लोगों को लग रहा होगा कि अब सर्दी खत्‍म हो गई. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अभी एक झटका सर्दी और दे सकती है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड जैसे पहाड़ी राज्‍यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 

बारिश, बर्फबारी... एक्टिव हो रहा नहीं पश्चिमी विक्षोभ 

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुप्रित कुमार ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवारी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तर प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में छिपपुट वर्षा व बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकती है. इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्‍तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा/गरज की संभावना है. हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में ज्‍यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. लेकिन लोगों को ठंड का अहसास होगा.   

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्‍ली NCR में होगी बारिश 

दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 17 फरवरी को न्‍यूनतम तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी. मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को गर्मी का ज्‍यादा अहसास हो सकता है. दिल्‍ली में 18 फरवरी को बारिश हो सकती है. हालांकि, इस दौरान भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. ऐसे में कुछ ठंड का अहसास हो सकता है. हालांकि, ज्‍यादा बदलाव मौसम में देखने को नहीं मिल सकता है.   

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- सावधान! एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, लौटेगी ठंड?

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्‍ली पंजाब, हिमाचल, उत्‍तराखंड, गुजरात और राजस्‍थान जैसे राज्‍यों में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद अगले 4 दिनों में  2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. ऐसे में मौसम उत्‍तर भारत के लोगों को एक झटका दे सकता है. हालांकि, पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई महत्‍वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और उसके 4 से 5 दिनों बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. महाराष्‍ट्र में 5 दिनों में कोई परिवर्तन नहीं है. उसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. 

ये भी पढ़ें :- मौसम का गजब खेल! कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक वेदर अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com