दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का दौर अभी भी जारी है, हालांकि शीतलहर से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है. आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए पूर्वानुमान लगाते हुए 24 से 27 जनवरी के बीच विस्तृत क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना भी जताई है. यूपी में भी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं देश की राजधानी में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब बनीं हुई है.
दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 305 दर्ज किया गया. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली इकाई ‘सफर' के मुताबिक दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में और गिरावट आ सकती है और मंगलवार को इसके ‘बेहत खराब' श्रेणी में बने रहने की आशंका है. सफर के मुताबिक बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में कुछ सुधार होगा लेकिन यह ‘खराब' श्रेणी में बना रहेगा जबकि बृहस्पतिवार को भी वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा लेकिन श्रेणी ‘खराब' बनी रहेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मेरठ : कोरियाई युवतियों से अभद्रता मामले में प्राथमिकी दर्ज
शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज तापमान
बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. सोमवार को यह प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को छोड़कर अगले पांच दिनों में केंद्र शासित प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं