- कल देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है
- दिल्ली-एनसीआर में बादलों के छाने के बीच हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और आंधी की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा
Kal Ka Mausam 11 October 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है. मॉनसून की विदाई के बाद भी आसमान में बादल छाये हुए हैं. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के आसार हैं. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की वजह से अब उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 11 अक्टूबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देश के कुल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के आसार हैं. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर राजस्थान-बंगाल तक शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश, बदला मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच अब आसमान में बादल छा गए हैं. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश को लेकर कोई बड़ी संभावना नहीं गई है. 15 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. हल्की बारिश भी हो सकती है. 12 अक्टूबर को तापमान 33 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा। 13 अक्टूबर को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होकर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। नमी 80 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगी
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर के मध्य से ठंड का असर बढ़ना शुरू हो सकता है, लेकिन फिलहाल तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है. नमी के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है.
यूपी के कुछ जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम बदल चुका है. पश्चिमी यूपी में बादल छाये हुए हैं, कुछ जगह आंधी-बारिश भी हो रही है. कल भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी बारिश का दौर जारी है. मॉनसून भले ही विदा ले चुका है, लेकिन नए वेदर सिस्टम की वजह कुछ-कुछ जगहों पर अभी भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार कल भी बिहार में केवल कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है. भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.
राजस्थान में कई जिलों में बारिश
राजस्थान में भी कल कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है. इसके असर से कल बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
- भारी बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- मध्यम बारिश: केरल, लक्षद्वीप, राजस्थान
- हल्की बारिश: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं