देश के कई हिस्सों में मानसून में हो रही बारिश ने लोगों को परेशान कर के रख दिया है. यहां पहाड़ों से मैदान तक कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. इस वजह से कई नदियां उफान पर हैं. इसी बीच रविवार को दिल्ली समेत आसपास के कई हिस्सों में जमकर बादल बरसे, जिस वजह से शहरों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तेज बारिश देखने को मिली और इस वजह से यहां पर भी सड़कों पर पानी भर गया था. मानसून की वजह से कई जगहों पर बारिश हो रही है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, पंजाब के चंडीगढ़, राजस्थान के जयपुर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी लोगों का बुरा हाल है. यहां भी बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली

मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिल्ली में भी भारी वर्षा हुई जिससे जगह-जगह जलभराव एवं यातायात जाम हो गया. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 20 में पानी से भरे पार्क में सात वर्षीय एक बच्चा डूब गया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की सात और पेड़ गिरने की चार सूचनाएं मिलीं. ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड के पास नजफगढ़-फिरनी रोड पर यातायात बाधित रहा.
गुरुग्राम

गुरुग्राम में दिन में 70 मिलीमीटर बारिश हुई. पुलिस लाइन, बस स्टैंड रोड, शीतला माता रोड, नरसिंहपुर सर्विस रोड, बसई चौक, खांडसा, संजय ग्राम रोड, सोहना रोड और सुभाष चौक, सेक्टर 30, 31, 40, 45, 47, 51, 22, 23, 4, 5, 12, 13 48 समेत कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली हैं. इन क्षेत्रों में यातायात जाम लग गया और पैदलयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्हें घुटने भर पानी में चलना पड़ा.
राजस्थान
उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार दूसरे दिन भारी वर्षा हुई तथा राजस्थान में पिछले दो दिनों में सबसे अधिक 16 लोगों की मौत हो गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार शाम बुलेटिन में कहा कि राजस्थान के करौली (38 सेमी) में 'असाधारण रूप से भारी वर्षा' हुई. राजस्थान के जयपुर में अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण करौली और हिंदुआन में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. जयपुर में कई जगहों पर जलभराव देखा गया. जयपुर के कनोता बांध में पांच लोग बह गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक बुलाई है. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही आम लोगों से संवेदनशील स्थानों पर न जाने की अपील भी की है.
पंजाब

पंजाब के होशियारपुर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जब उनका वाहन एक बरसाती नाले में बह गया. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई. मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर और अंबाला समेत कई स्थानों पर बारिश हुई. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली. चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और अंबाला में बारिश हुई. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 129.7 मिमी बारिश हुई.
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से हुई घटनाओं में तीन लड़कियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है. राज्य में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 280 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं.
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के कारण मंडी तहसील को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला एक पुल आंशिक रूप से बह गया, जिसके कारण अधिकारियों को यातायात निलंबित करना पड़ा. वहीं अमरनाथजी यात्रा क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा रोक दी गयी है. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं