उदयपुर. उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है. राजस्थान के लोगों का भी ठंड से बुरा हाल है. राजस्थान में शीतलहर के मद्देनजर उदयपुर में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. 19 से 22 जनवरी तक निजी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे.
राजस्थान में फतेहपुर व चूरू सबसे ठंडे
राजस्थान में फतेहपुर व चूरू सबसे ठंडा स्थान रहे, जहां रविवार को तापमान शून्य से क्रमश: 4.7 डिग्री और 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों पर भीषण शीतलहर का प्रकोप है, जिसकी वजह से अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में उल्लेखनीय रूप से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. प्रवक्ता के मुताबिक राजस्थान के सभी अहम शहरों में रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये है ठंड का कारण
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप ठंड से राहत मिलने से पहले इस महीने के अधिकांश दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्से में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.
हरियाणा समेत कई राज्यों में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव
राजस्थान के कई जिलों में तो पारा शून्य से नीचे जा चुका है और इस मौसम में राजस्थान के रेगिस्तान में पहली बार बर्फ़ देखने को मिली है. कड़ाके की ठंड की वजह से हरियाणा और चंडीगढ़ ने स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी है. अब स्कूल 21 जनवरी से खुलेंगे. वहीं, गाज़ियाबाद, लखनऊ और नोएडा में स्कूल आज से खुलने वाले हैं. बिहार में स्कूल की टाइमिंग साढ़े नौ बजे सुबह से की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं