विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2018

नीरव मोदी, चोकसी के भागने में हमारा कोई हाथ नहीं : सीबीआई

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इसलिए उनके देश से फरार होने में सीबीआई के किसी अधिकारी का हाथ होने का सवाल ही नहीं उठता.

नीरव मोदी, चोकसी के भागने में हमारा कोई हाथ नहीं : सीबीआई
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: सीबीआई ने शनिवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब रूपये से ज्यादा के घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के फरार होने में उसके अधिकारियों का कोई हाथ नहीं है. कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने एजेंसी पर भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर को जानबूझकर कमजोर करने का आरोप लगाया है. बहरहाल, एजेंसी ने कहा है कि फैसला इसलिए किया गया क्योंकि उसे हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने के लिए ठोस वजह नहीं थी.

यह भी पढ़ें: PNB घोटाला: CBI ने नीरव मोदी के भाई नीशाल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की

राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया था कि सीबीआई के संयुक्त निदेशक ए के शर्मा ने माल्या के लुकआउट नोटिस को कमजोर किया जिससे माल्या भागने में कामयाब रहा. शर्मा गुजरात कैडर के अधिकारी हैं और वह सीबीआई में प्रधानमंत्री के बेहद पसंदीदा हैं. यही अधिकारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भागने की योजना के प्रभारी थे. सीबीआई ने कहा है कि डायमंड कारोबारी नीरव मोदी और उसके चाचा चोकसी के बारे में बैंक से जब शिकायत मिली तबतक नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत छोड़े एक महीना हो चुका था.

यह भी पढ़ें: पीएनबी घोटाला : ब्रिटेन में छुपा है भगोड़ा नीरव मोदी, CBI ने दी प्रत्यर्पण की अर्जी

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इसलिए उनके देश से फरार होने में सीबीआई के किसी अधिकारी का हाथ होने का सवाल ही नहीं उठता. बैंक से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले में तुरंत कदम उठाया. मीडिया की कुछ खबरों में माल्या के मामले में शर्मा का नाम आया है। शर्मा अभी अतिरिक्त निदेशक हैं. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI On Nirav Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com