असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बनमालीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बाबर के कब्जे को हटाकर राम मंदिर का निर्माण किया. असम के मुख्यमंत्री शुक्रवार को त्रिपुरा में थे. उन्होंने दावा किया कि बाबर ने उस जगह पर कब्जा कर लिया था जहां भगवान राम का जन्म हुआ था.
असम के सीएम ने कहा, "हमने हमारी सरकार के सत्ता में आने पर राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था...बाबर ने उस भूमि पर कब्जा कर लिया था जहां भगवान राम का जन्म हुआ था. आज हमने बाबर को हटा दिया और एक भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू किया."
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
सरमा ने देश में शांति और सद्भाव की स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की.
उन्होंने कहा, "लोगों में पहले विश्वास नहीं था. लोगों को लगता था कि अगर किसी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू किया तो हिंदू और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक टकराव पैदा हो जाएगा. अब मोदी जी को देखें. एक तरफ राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, दूसरी ओर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भाईचारा प्रभावित नहीं हुआ है. परिणामस्वरूप देश प्रगति कर रहा है.
इस बीच, सरमा ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि त्रिपुरा में इस महीने के अंत में होने वाले चुनाव में बीजेपी और भी अधिक वोटों के अंतर से जीतेगी.
सरमा ने यह भी दावा किया कि राज्य में विपक्षी कांग्रेस और माकपा का सफाया हो जाएगा. उन्होंने यह टिप्पणी त्रिपुरा के सूर्यमणि नगर में की.
बीजेपी ने 2018 के विधानसभा चुनावों में माणिक सरकार के दो दशक से अधिक समय तक वामपंथी गढ़ रहे त्रिपुरा में शानदार जीत दर्ज की थी. अपनी चुनावी जीत के बाद भाजपा ने बिप्लब देब को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था और मई 2022 में उनकी जगह माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं