चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung) के चलते तमिलनाडु (Tamil Nadu) में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. खासतौर पर चेन्नई (Chennai) में हालत सबसे ज्यादा खराब हैं. चक्रवात मिचौंग अपने साथ तेज हवा और मूसलाधार बारिश लेकर आया है. इसके चलते चेन्नई में भारी बारिश (Heavy Rain) हुई है. बारिश के कारण चेन्नई के पॉश पोएस गार्डन इलाके में एक सड़क धंस गई. इस इलाके के सामने आए दृश्यों में सड़क के बीच में एक बड़ा गड्ढा हो गया है और उसमें एक खंभा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.
यह गड्ढा इतना बड़ा है कि बारिश के कारण बहकर आने वाले पानी के साथ एक के बाद एक कई चीजें इसमें समाती जा रही हैं. वहीं कुछ लोग यह दृश्य देखते नजर आते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
Hang tight for another day everyone🙏
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 4, 2023
Even if the rain stops, recovery is going to take a while. #ChennaiRains2023 #Michaung pic.twitter.com/QsnkuxuXx3
दक्षिण चेन्नई में पोएस गार्डन प्रमुख इलाका है और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता यहां अपने निवास वेदा निलयम में रहती थीं.
लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है और बिजली भी नहीं है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालत यह है कि कई लोगों को अपना घर छोड़कर होटलों में जाना पड़ा है.
अधिकारियों ने सोमवार और मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, शहर भर के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बचाव दल भेजे हैं.
इस बीच स्थानीय लोग आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक कर रहे हैं. दुकानों में पीने के पानी की भारी मांग दर्ज की गई है.
चक्रवाती तूफान मिचौंग चेन्नई और पुडुचेरी के पास मंडरा रहा है, जो अपने साथ भारी बारिश लेकर आया है. मौसम विभाग के अनुसार आज रात चेन्नई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी.
कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, चेन्नई एयरपोर्ट पर परिचालन कल सुबह 9 बजे तक निलंबित कर दिया गया है. रनवे पर पानी आने के कारण कारीब 70 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई सेंट्रल से शुरू होने वाली और कोयंबटूर और मैसूर जाने वाली कई ट्रेनों को निलंबित करने की सूचना दी है. शहर में 14 सबवे बंद हैं.
ये भी पढ़ें :
* VIDEO: चेन्नई में भारी बारिश से हाल बेहाल, रेलवे प्लेटफॉर्म के वेटिंग एरिया की छत से फूटने लगा 'झरना'
* चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर राज्य सरकारों के निरंतर संपर्क में हूं : PM मोदी
* तमिलनाडु के करीब पहुंचा चक्रवात 'मिचौंग', 12 जिलों में तूफान,बारिश की आशंका; अलर्ट जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं