विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2025

चिंगारी से जलकर राख हुई बस.. 12 की मौत, जानें हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में कैसे लगी भीषण आग

शुरुआती जानकारी से पता चला है कि आग ने कुछ ही मिनटों में बस को अपनी चपेट में ले लिया. कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया बस की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई थी. दोपहिया वाहन बस के नीचे फंस गया था. शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई.

चिंगारी से जलकर राख हुई बस.. 12 की मौत, जानें हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में कैसे लगी भीषण आग
फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम आग लगने के सही कारण का पता लगा रही है.
  • बेंगलुरु-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कावेरी ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 12 यात्रियों की मौत हो गई.
  • बस एक दोपहिया वाहन से टकराई और बाइक बस के नीचे फंस गई और आग लग गई थी.
  • हादसा कुरनूल के पास हुआ. ये बस आधी रात हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी और 40 यात्री सवार थे.
विजयवाड़ा:

बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे (NH-44) पर कावेरी ट्रैवल्स की एक बस अचानक से आग का गोला बन गई. ये बस 40 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी. यात्रियों के अलावा इस बस में दो ड्राइवरों सवार थे. बस गुरुवार आधी रात को हैदराबाद से सवारियों को लेकर रवाना हुई थी. जब ये राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44), कुरनूल के पास पहुंची, तो लगभग साढ़े तीन बजे एक बाइक से टक्कर हो गई. पहले तो बस ड्राइवर को लगा की हादसा टल गया. लेकिन बाइक बस के नीचे फंस गई थी. जिसके कारण एक चिंरागी निकली और देखते ही देखते बस आग की चपेट में आ गई. हालांकि पुलिस अभी आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

बस में आग लगती देख सवारियों ने होशियारी से काम लिया और तुरंत खिड़कियां तोड़ दी. जो यात्री निकलने में कामयाब हुए उनकी जान बच गई. जबकि बस में फंसे रहे यात्रियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार इस हादसे में 12 की मौत हो गई. जबकि 20 यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जिनमें से 3 अन्य का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

हादसे से जुड़ी जानकरी

  1. पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाज़ा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

  2. हादसे की जानकारी देते हुए डॉ. ए. सिरी, ज़िला कलेक्टर, कुरनूल ने बताया कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी प्राइवेट ट्रैवल्स बस में 41 यात्री सवार थे.

  3.  बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे ईंधन रिसाव हुआ और दुर्घटना हुई. 

  4. 21 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं. शेष 20 में से 11 शवों की पहचान हो गई है. बचे पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं. 

  5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है.

  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा, "इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

  7. प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे."

Latest and Breaking News on NDTV

आग लगने का कारण पता लगने में जुटी पुलिस

शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि आग ने कुछ ही मिनटों में बस को अपनी चपेट में ले लिया. कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया बस की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई थी. दोपहिया वाहन बस के नीचे फंस गया था. शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई. उन्होंने आगे कहा कि "फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम आग लगने के सही कारण का पता लगा रही है. लापता यात्रियों को ढूंढने और पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Volvo Bus Fire Kurnool, Kurnool Bus Fire, Hyderabad To Bengaluru Bus Caught Fire, Bus Fire, Kaveri Travels Bus Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com