Vikas Dubey Encounter: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश विकास दुबे ढेर
- भागने की कोशिश में मारा गया विकास दुबे
- कानपुर में भौती के पास पलटी पुलिस की गाड़ी
- इसी गाड़ी में सवार था विकास दुबे : पुलिस
नई दिल्ली:
- विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ की गाड़ियों में से एक पलट गई थी. भारी बारिश की वजह से यह गाड़ी फिसल गई थी. कानपुर के पहले भौती के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में कुछ पुलिसवालों के भी घायल होने की खबर है. कुख्यात अपराधी विकास दुबे का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ .
- जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जो गाड़ी हादसे का शिकार हुई है, विकास दुबे उसी में सवार बताया जा रहा था.
- सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने हथियार छीना और भागने की कोशिश की. विकास दुबे के भागने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया.
- विकास दुबे 2-3 किलोमीटर आगे तक भागा. जिसके बाद पुलिस के साथ उसका एनकाउंटर हुआ. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानपुर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गाड़ी के पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की. पुलिस उससे सरेंडर कराने की कोशिश कर रही थी, उसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.
- पुलिस के साथ एनकाउंटर में विकास दुबे की मौत हो गई है. विकास दुबे का एनकाउंटर कानपुर के पास भौती में हुआ. घटना के बाद सामने आ रही तस्वीरों में विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लेटा हुआ ले जाते हुए दिखाया जा रहा है. एएनआई के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन से विकास दुबे को मृत घोषित कर दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vikas Dubey Encounter, Vikas Dubey Killed