विज्ञापन

'सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं'.. भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का सोशल मीडिया पोस्ट, अन्याय का रोया रोना

ब्रिटेन में रह रहे भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने अपने खिलाफ अन्याय का रोना रोते हुए कहा कि वह कॉकरोच बनने की सोच रहे हैं.

'सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं'.. भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का सोशल मीडिया पोस्ट, अन्याय का रोया रोना
विजय माल्या बनना चाहता है कॉकरोच!
नई दिल्ली:

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने अपने ऊपर हो रही कानूनी कार्रवाई को अन्याय बताया है. माल्या ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है मैंने जितने अन्याय झेले हैं और अभी तक झेल रहा हूं. ऐसे में मुझे लगता है कि मैं कॉकरोच बन जाऊं. कम से कम उस दुनिया में जीवन बेहतर हो. 

माल्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'मैं लगातार अन्याय का सामना कर रहा हूं और इसे झेल रहा हूं. इससे तो अच्छा है मैं कॉकरोच ही बन जाऊं. हो सकता है वहां जीवन कुछ बेहतर हो. इस समय लंदन में रह रहे माल्या ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई को लेकर ये पोस्ट किया है. अक्टूबर 2025 में लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बयान ने बताया था कि माल्या उन 15 लोगों में शामिल हैं जिन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था.

माल्या ने एक दूसरी एक्स पोस्ट में लिखा है कि मैं एक फिर से बात रहा हूं कि 'प्रवर्तन निदेशालय' (ED) की तरफ से अदालत में दायर हलफनामे से इस बात की पुष्टि होती है कि उन्होंने 2021 में बैंकों को 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दे दिए थे. अगर आपको मुझ पर भरोसा नहीं है, तो मेरी बात छोड़िए. लेकिन इस बात पर ध्यान दीजिए कि प्रवर्तन निदेशालय ने क्या कहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallaya, Vijay Mallaya 9000 Crores, Cockroach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com