विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

VIDEO: जब खुद को उड़िया लोक गीत पर थिरकने से रोक नहीं पाईं IMF प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना

मेहमानों के स्वागत के लिए विभिन्न समूह भारत के विभिन्न लोक नृत्य पेश कर रहे थे. इसी दौरान जब आईएमएफ की प्रबंध निदेशक  दिल्ली पहुंची तो एक समूह दलखाई (ओडिशा के आदिवासियों का एक लोकप्रिय लोक नृत्य) प्रस्तुत कर रहा था, जिसे देख क्रिस्टालिना काफी खुश हुईं.

IMF प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना खुद को उड़िया लोक गीत पर थिरकने से रोक नहीं पाईं. (स्क्रीनग्रैब)
नई दिल्ली:

दिल्ली में जी20 की बैठक में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं. दिल्ली में संबंधित अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने जो किया अब वो चर्चा का विषय बन चुका है. 

दरअसल, मेहमानों के स्वागत के लिए विभिन्न समूह भारत के विभिन्न लोक नृत्य पेश कर रहे थे. इसी दौरान जब आईएमएफ की प्रबंध निदेशक  दिल्ली पहुंची तो एक समूह दलखाई (ओडिशा के आदिवासियों का एक लोकप्रिय लोक नृत्य) प्रस्तुत कर रहा था, जिसे देख क्रिस्टालिना काफी खुश हुईं. 

वे कुछ देर के लिए वहीं रुकीं और उन्हें देखा फिर खुद भी उनकी तरह डांस करने की कोशिश की. क्रिस्टालिना जॉर्जीवा खुद को उड़िया लोक गीत की धुन पर नाचने से नहीं रोक सकीं. 

गौरतलब है कि इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है. बैठक को लेकर दिल्ली में विशेष व्यवस्था की गई है. सुरक्षा से लेकर सजावट तक कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. पूरी दिल्ली को रोशनी से नहला दिया गया है. वहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है.   

यह भी पढ़ें -
-- जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई इलाकों में यातायात पर पाबंदी
-- बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
G20 Summit, G20 In Delhi, Kristalina Georgieva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com