उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल मे एक होमगार्ड द्वारा एक मरीज का एक्स-रे करने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है. इस वीडियो मे देखा जा सकता है कि होमगार्ड का जवान, एक मरीज को एक्स-रे प्लेट के पास खड़ा कर रहा है और उसके बाद आकर मशीन को सेट कर रहा है. वीडियो में होमगार्ड जवान को मशीन को ऑपरेट करते और महिला मरीज को निर्देश देते देखा जा सकता है जबकि यूनिफॉर्म पहने एक अन्य कर्मचारी उसे देख रहा है. ऑरेंज कलर की साड़ी वाली महिला को अपनी दोनों बांहों को उठाने के लिए कहा जाता है और इसके बाद होमगार्ड का जवाब उसकी ठुड्डी मशीन पर रखता है इसके बाद मेडिकल पेशेवर के बिना किसी हस्तक्षेप के एक्सरे करता है. वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.
यूपी के सरकारी अस्पताल में एक मरीज का एक्स-रे करते हुए होमगार्ड के जवान का वीडियो वायरल pic.twitter.com/G2oRkw3tEy
— NDTV India (@ndtvindia) March 3, 2023
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
वीडियो देखने के बाद जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार ने कहा, ' इस मामले में संज्ञान लेकर मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछता हूं. एक रिपोर्ट आ जाए कि किन स्थितियों मे होमगार्ड यह एक्स-रे कर रहा है. ये तो मरीज के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. एक्स रेज गलत चली गई तो किसी के लिए भी दिक्क़त हो सकती है. हम इस मामले में जिम्मेदारी भी तय करेंगे."
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं