गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा के तीसरे रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस की हार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय तीनों जगहों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया. हारे तो हारे, लेकिन ऐसे हारे हैं कि दूरबीन से भी नहीं दिख रहे हैं.
अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी की एंट्री पर सवाल थे, लेकिन वहां दूसरी बार बीजेपी और एनडीए की सरकार बन रही है. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपकी उपस्थिति बता रही है कि कर्नाटक में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
बुधवार को चंपाराजनगर जिले के माले महाधीश्वरा से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले रथ को रवाना किया था. इसके बाद गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेलगावी के नंदागढ़ से दूसरे रथ को हरी झंडी दिखाई थी. वहीं शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने बीदर ज़िले के बासवकल्याण में तीसरे रथ को हरी झंडी दिखाई.
चार दिशाओं में चार रथों के जरिए 8 हजार किलोमीटर से ज़्यादा की यात्रा होनी है. ये यात्रा 31 ज़िलों और 224 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुज़रेगी. इस दौरान 80 से ज़्यादा रैलियां और 150 रोड शो होंगे. केन्द्र और राज्य के 50 से ज़्यादा बड़े नेता इस संपर्क अभियान से जुड़ेंगे.
दो महीने बाद कर्नाटक में चुनाव हैं. बीजेपी की कोशिश कर्नाटक में फिर अपनी जीत की पताका फहराने की है. विजय संकल्प यात्रा का समापन 25 तारीख़ को दावणगेरे में होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी आम सभा को संबोधित करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं