पूर्वी दिल्ली की साइबर सेल पुलिस ने 5 ऐसे जालसाजों के गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिन्होंने अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट समेत करीब 95 सेलेब्रिटीज के नाम के फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए और फिर उन्हीं के जरिए बैंक से क्रेडिट कार्ड हासिल कर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली. ऐसा कर इन ठगों ने इन सभी सेलिब्रिटीज का सिबिल खराब कर दिया.
ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी
पूर्वी रेंज की ज्वॉइंट कमिश्नर छाया शर्मा के मुताबिक, पुणे की एक क्रेडिट कार्ड बनाने वाली कंपनी से जुड़े प्रेम शेखावत ने शिकायत देकर बताया की कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी कंपनी से सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट, हिमेश रेशमिया, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे लोगों के नाम से क्रेडिट कार्ड हासिल कर लिए हैं और 21 लाख से ज्यादा की ठगी की है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
आरोपी ने ठगी की कला जयपुर के विश्व भास्कर से सीखी
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के क्रेडिट कार्ड के आईपी एड्रेस और मोबाइल की सीडीआर से उनका पता लगाया, जांच में पता चला की ये गैंग दिल्ली और जयपुर से चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दिल्ली के छज्जूपुर इलाके से एक आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया. सुनील के पास से बड़ी मात्रा में कई नामों से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ई श्रम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए. आरोपी ने पूछताछ में बताया की ये पूरा सामान उसने उसी इलाके में एक दुकान से लिया है. ये दुकान उसके साथी पुनीत की है. सुनील ने बताया की उसने ठगी की कला जयपुर में रहने वाले विश्व भास्कर शर्मा से सीखी है. विश्व भास्कर से उसका संपर्क टेलीग्राम पर हुआ था, इसके बाद उसकी मुलाकात दूसरे आरोपियों पंकज मिश्रा से हुई, जिसने खुद को अभिषेक बच्चन बताया था.
अब तक कर चुके हैं करोड़ों की ठगी
इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर विश्व भास्कर शर्मा, पंकज मिश्रा, पुनीत और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास भी बड़ी मात्रा में फर्जी पैन, कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड और दूसरे दस्तावेज बरामद किए. आरोपियों ने पूछताछ में बताया की उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के नाम पर लोन देने वाले एप, बैंकों और क्रेडिट कार्ड देने वाली कंपनी 'वन कार्ड' के साथ करीब 1 करोड़ की ठगी की है और इन सेलिब्रिटीज का सिविल स्कोर खराब किया है.
सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट समेत 95 सेलिब्रिटीज के बने फर्जी दस्तावेज और किसी को...!
आरोपी विश्व भास्कर शर्मा ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बी टेक किया है. पुलिस के मुताबिक, वो कई टेलीग्राम ग्रुप्स और यूट्यूब चैनलों से जुड़ा था, वहां उसने ठगी का तरीका सीखा और अच्छे सिविल स्कोर वाले सेलिब्रिटीज के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर क्रेडिट कार्ड हासिल कर लिया या बैंकिंग एप्स से उन्हीं के नाम पर लोन ले लिया. आरोपियों ने बैंको के केवाईसी में हेराफेरी कर इस ठगी को अंजाम दिया. आरोपी पुनीत और मोहम्मद आसिफ आधार कार्ड को अपडेट करने की शॉप चलाते हैं. इन लोगों ने सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट, हिमेश रेशमिया, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, महेंद्र धोनी, करण जोहर, दीपक पादुकोण, शिल्पा शेट्टी जैसे 95 सेलिब्रिटीज के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाए और क्रेडिट कार्ड हासिल किए. आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 34 फर्जी पैन कार्ड, 25 आधार कार्ड, 40 डेबिट और क्रेडिट कार्ड और 42 सिम कार्ड बरामद हुए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं