उत्तर प्रदेश के कई बस डिपो और रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार और शनिवार की रात को अराजकता की स्थिति देखी गई. राज्य सरकार की एक प्रमुख सेवा भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के अपने परीक्षा केंद्रों से वापस लौटने के कारण यह स्थिति बनी. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) एक योग्यता परीक्षा है. इसमें हासिल अंकों के आधार पर उम्मीदवार राज्य में ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों के लिए भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हो जाता है.
इस साल आज समाप्त हुई दो दिवसीय परीक्षा के लिए राज्य भर में 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था.दक्षिणी यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात में कैमरे में कैद किए गए दृश्यों में उम्मीदवारों से भरे प्लेटफॉर्म दिखाई दे रहे हैं. लोग ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. पत्रकारों ने ट्रेन के डिब्बों के अंदर के भी दृश्य कैंमरे में कैद किए जिनमें खड़े होने के लिए भी जगह दिखाई नहीं दे रही है. इसी तरह के दृश्य पश्चिमी यूपी के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर देखे गए. वहां कुछ उम्मीदवारों को चलती ट्रेनों में चढ़ते हुए फिल्माया गया.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर, अपने परीक्षा केंद्रों से लौट रहे कई उम्मीदवारों ने NDTV को बताया कि बस स्टॉप और रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में भीड़भाड़ के कारण उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
22 वर्षीय प्रभात वर्मा का परीक्षा केंद्र लखनऊ में था. उन्होंने एनडीटीवी को बताया, "मैंने प्रयागराज से एक बजे ट्रेन पकड़ी और सुबह 6 बजे यहां पहुंचा. कोई विशेष ट्रेन नहीं थी, कोई व्यवस्था नहीं थी."
अमेठी से लखनऊ की यात्रा करने वाले रवि कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी. मौर्य ने एनडीटीवी से कहा, "परीक्षा केंद्र इतनी दूर क्यों आवंटित किए गए? और अगर ऐसा था, तो पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई?"
यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज बरेली बस स्टैंड पर उम्मीदवारों से बात की. उन्होंने आज शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने का वादा किया.
कई विपक्षी नेताओं ने वीडियो और तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा है कि उम्मीदवारों के सामने आई समस्याओं और अराजकता की स्थिति के लिए यूपी सरकार जिम्मेदार है.
सरकार ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित और विपक्षी नेताओं द्वारा ट्वीट किए जा रहे कई वीडियो फर्जी हैं और परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों और बसों की व्यवस्था की जा रही है.
रेलवे ने ट्विटर पर विशेष गाड़ियों के संचालन के बारे में सूचना दी है.
रेल प्रशासन द्वारा दिनांक 15 एवं 16 अक्टूबर,2022 को आयोजित हो रही पी ई टी परीक्षा के अभ्यर्थियों के दृष्टिगत अतिरिक्त विशेष गाड़ियों के संचालन के साथ ही स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
— North Central Railway (@CPRONCR) October 16, 2022
कृपया रेल यात्रा के दौरान संरक्षा नियमों का पालन करें। pic.twitter.com/wTnytUI7jH
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ की ओर से कहा गया है कि, रेल प्रशासन 16 अक्टूबर को आयोजित हो रही पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है. कृपया रेल यात्रा के दौरान संरक्षा नियमों का पालन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं