कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल किया कि उनके भाषण के कुछ हिस्सों को संसद के रिकॉर्ड से क्यों निकाल दिया गया, क्या इसलिए क्योंकि उन्होंने अरबपति गौतम अडाणी के साथ अपने संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने हमले तेज कर दिए? पीएम मोदी के भाषण के दौरान संसद में प्रवेश करते हुए राहुल गांधी से पत्रकारों ने एक सवाल किया तो उन्होंने सवाल उठाया, "मेरे शब्द क्यों हटाए गए?" उन्होंने जाते समय कहा कि प्रधानमंत्री सवालों के जवाब देने में विफल रहे.
राहुल गांधी ने कहा, "मैंने उनसे सरल सवाल (गौतम अडाणी के साथ उनके संबंधों के बारे में) पूछे. उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया ... यह सच्चाई का खुलासा करता है. यदि वे दोस्त नहीं होते, तो वे जांच के लिए सहमत होते. उन्होंने रक्षा क्षेत्र में शेल कंपनियों के आरोपों पर कुछ नहीं कहा."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
राहुल गांधी ने कहा, "यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री उनकी रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा और बुनियादी ढांचे का मामला है. प्रधानमंत्री को कहना चाहिए था, 'हम इसकी जांच करवाएंगे.' लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया."
#WATCH | "Why my words were expunged?," says Congress MP Rahul Gandhi as he arrives in Parliament in the middle of PM's speech during motion of thanks to President's address, in Lok Sabha pic.twitter.com/rIcLV1REHk
— ANI (@ANI) February 8, 2023
मंगलवार को कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और गौतम अडाणी पर संसद में तेज हमला किया. यूएस-आधारित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर कथित स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं. यह मामला सुर्खियों में है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा पूरी की है. उन्होंने पीएम मोदी पर गौतम अडाणी के व्यापारिक साम्राज्य को मदद करने का आरोप लगाया है, जिसका सत्तारूढ़ भाजपा ने जोरदार खंडन किया है. भाजपा ने उनके आरोपों को लापरवाही पूर्ण बताया है.
अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट को "चुनी हुई गलत सूचनाओं और पुराने, निराधार और बदनाम करने के लिए लगाए गए आरोपों का दुर्भावनापूर्ण संयोजन कहा है, जिनको भारत के उच्चतम न्यायालयों ने परीक्षण करने के बाद खारिज कर दिया है."
विपक्षी दलों का आरोप है कि अडाणी समूह के शेयरों में हालिया मंदी में सार्वजनिक धन शामिल है, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उनमें निवेश किया है. अडाणी ग्रुप का कहना है कि उसने सभी कानूनों और डिस्क्लोजर जरूरतों का पालन किया है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं