बीजेपी सांसद वरुण गांधी पीलीभीत से अपना टिकट कटने के बाद आज पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए. वह अपनी मां के लिए आयोजित चुनाव प्रचार के सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए. सुल्तानपुर में 25 मई को चुनाव होना है, ऐसे में प्रचार के आख़िरी दिन वरुण ने लोगों से अपनी मां को वोट देने की अपील की.
वरुण ने सुल्तानपुर से अपना और अपने परिवार का संबंध का हवाला देने के साथ-साथ लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी बता दिया. वरुण सुल्तानपुर में अपनी मां के लिये वोट मांगने पहुंचे लेकिन इस दौरान उन्होंने न ही बीजेपी का नाम लिया, न ही पीएम मोदी का. उन्होंने योगी आदित्यनाथ और अपनी सरकार भी नाम नहीं लिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वरुण ने सिर्फ़ और सिर्फ़ अपनी मां और अपने परिवार के सुल्तानपुर से रिश्ते पर बात की और सभा से निकल गए. फ़िलहाल बीजेपी से पीलीभीत से टिकट कटने के बाद वरुण पहली बार प्रचार करने आए. अब मेनका चुनाव जीतें या हारें लेकिन एक सवाल ये ज़रूर खड़ा हो गया है कि क्या वरुण बीजेपी से नाराज़ हैं? ये सवाल भी इसलिए उठ रहा है क्योंकि वरुण बीजेपी का नाम लेने से बचते नज़र आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं