उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुद्धिकरण के मामले को लेकर और राहुल गांधी के खिलाफ हुए मुकदमे के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया इस दौरान कांग्रेस के लगभग 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कुछ किया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ,सह प्रभारी गुरदीप सप्पल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहित कांग्रेस के विधायक पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता कूच में शामिल रहे.
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति शुद्धिकरण के मामले के आसपास घूम रही है दरअसल हल्द्वानी में अगस्त के महीने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली रामलीला मैदान में हुई थी. इसके बाद रामलीला मैदान में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के लोगों ने शुद्धिकरण किया.
इसके बाद शुद्धिकरण की आग हल्द्वानी से दिल्ली तक पहुंच गई राज्यसभा में भी मामला उठा. इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदेश शुरू कर दिया, जिससे बात राहुल गांधी पर भी मुकदमा दर्ज करवा दिया गया और कांग्रेस को बैठे बिठाये एक साथ दो मुद्दे मिल गए जिससे वह लगातार भाजपा सरकार को घेरने ने लग गई.

बारिश के बीच सीएम आवास किया कूच
सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की तादाद में देहरादून में परेड मैदान में इकट्ठे हुए और भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री आवास कूच किया. इस दौरान हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी शामिल हुई.
भारी संख्या में पहुंची भीड़ को देखकर कांग्रेसी नेता गदगद हो गए क्योंकि कांग्रेस के लिए यह प्रदर्शन 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए शक्ति प्रदर्शन था, वही प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया. आगामी चुनाव के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है.

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती. गणेश गोदियाल ने कहा कि हमारी मांगे हैं कि दलित चेतना के प्रतीक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जो अपमान हुआ है, उनके दोषियों पर कार्रवाई हो. साथ ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर जो साजिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, उसे भी निरस्त की जाए.
यह भी पढें: शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस की नई रणनीति, एससी-एसटी सांसद करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं