BSP में उत्तराधिकारी की जंग तेज: मायावती ने दूसरे भतीजे ईशान को दी बंगाल-ओडिशा की कमान

  • 6:32
  • प्रकाशित: सितम्बर 07, 2026

बहुजन समाज पार्टी में उत्तराधिकारी की जंग फिर तेज हो गई है. मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाकर 'राजनीतिक रूप से अपरिपक्व' बताया है, और उनकी जगह दूसरे भतीजे ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है।आकाश आनंद की सियासी कहानी किसी थ्रिलर से कम नहीं है. 2022 में उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया, 2023 में उत्तराधिकारी घोषित किया गया, फिर 2024 में दोनों पद छीन लिए गए और डेढ़ महीने बाद बहाल कर दिया गया. मार्च 2025 में पार्टी से निकाल दिया गया और अप्रैल 2025 में वापस ले लिया गया. अगस्त 2025 में फिर राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया और 3 सितंबर 2026 को फिर हटा दिया गया. इस बार हालात इतने बिगड़े कि 3 सितंबर तक उनकी प्रोफाइल पर ‘राष्ट्रीय संयोजक’ लिखा था, पद से हटने के बाद उन्होंने ‘पार्टी वर्कर BSP’ लिख दिया और 6 सितंबर को उसे बदलकर ‘सपोर्टर BSP’ कर दिया. 4 दिन पहले तक पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले आकाश अब कार्यकर्ता भी नहीं रहे.