उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों (kanwariyas) से प्रदेश में एक पौधा लगाने के लिए आग्रह किया है. सीएम ने कहा कि गंगाजल (Gangajal) लेकर घर लौटने से पहले कांवडिये प्रदेश में एक पौधा जरूर लगाएं. धामी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड समूचे भारत को आक्सीजन और शुद्ध वातावरण देने का काम करता है और अगर कांवडिए यहां भगवान शिव के नाम का एक पौधा लगाकर जाएंगे तो बहुत अच्छा रहेगा.
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद स्टार्ट अप उद्यमियों से इसके लिए एक एप बनाने को भी कहा कि जिससे कांवड़िए का नाम उसके द्वारा लगाए गए पौधे से जुड़ जाए और पौधा भी सुरक्षित रहे. धामी ने कहा कि अगर कांवड़ मित्र अपने लगाए पौधे को हमेशा देख सकें और क्यूआर कोड से उस पौधे को मैप कर सकें, तो बहुत अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि इस साल कांवड़ यात्रा में रिकार्ड चार करोड़ शिव भक्तों के आने का अनुमान है जबकि इस बार की चारधाम यात्रा में केवल दो माह में ही 2019 का 33 लाख श्रद्धालुओं के आने का रिकार्ड टूट चुका है ।
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अब तक 34 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा कर ली है. उन्होंने कहा, ' 2019 में 33 लाख तीर्थयात्रियों का रिकार्ड हमने दो माह में ही प्राप्त कर लिया और अभी चार माह की यात्रा शेष है.' धामी ने कहा कि दो साल से बाधित चार धाम यात्रा का इस साल सुरक्षित, निर्विघ्न और सुगम संचालन राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती थी. उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होते ही एक दिन में लाखों लोग धाम पहुंचने लगे और केदारनाथ में उसकी 13—14 हजार लोगों की क्षमता के विपरीत वहां एक दिन में 25 हजार लोग पहुंचे. हांलांकि, उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से सबकी यात्रा अच्छी रही.
ये भी पढ़ें-
- "स्पाइटजेट सुरक्षित, विश्वसनीय हवाई सेवा स्थापित करने में विफल रहा...", उड्डयन नियमक ने जवाब तलब किया
- पंजाब के CM भगवंत मान करेंगे डॉ गुरप्रीत कौर से शादी, कल सिर्फ परिवार की मौजूदगी में होगा विवाह
- मां काली पर टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
Video : भारी बारिश से जलमग्न हुआ मुंबई का चेम्बूर इलाका, घरों में भरा पानी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं