विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2022

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी; चार की मौत, तीन व्यक्ति घायल

कार में सवार सभी यात्री बेरीनाग में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

उत्तराखंड : अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी; चार की मौत, तीन व्यक्ति घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
देहरादून:

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार को एक कार खाई में गिर गई जिससे दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के उप निरीक्षक राजेश जोशी ने बताया कि दुर्घटना शेरगढ़ रोड पर हुई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

मृतकों की पहचान जयंत सिंह (65), सीमा (36), अनीता (32) और उसके 10 वर्षीय बेटे समर के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि शवों को खाई से निकाल लिया गया है. दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जोशी ने बताया कि कार में सवार सभी यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बेरीनाग से लौट रहे थे. वे लोग डोरियाल और कफलीगर गांव के रहने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Fell Into Ditch, Four Killed, Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com