- दिल्ली में फर्जी डॉक्टरों का गिरोह किया गया गिरफ्तार
- फर्जी डॉक्टर बनकर करते थे ऑपरेशन
- पहले भी कई बार मिल चुकी थी शिकायत
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों का ऑपरेशन करते थे. पुलिस ने इस गिरोह के लिए काम करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉक्टर नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी पूजा और सर्जन डॉक्टर जसप्रीत सिंह के रूप में की है. पुलिस की जांच में पता चला है कि ये लोग ग्रेटर कैलाश इलाके में अग्रवाल मेडिकल सेंटर के नाम से एक नर्सिंग होम चला रहे थे.
ऑपरेशन के बाद एक मरीज की हुई थी मौत
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने साल 2022 में गॉलब्लैडर के इलाज के लिए एडमिट हुए एक मरीज असग़र अली की सर्जरी की थी. शुरुआत में मरीज को कहा गया था कि ये सर्जरी सर्जन डॉक्टर जसप्रीत करेंगे. लेकिन आपरेशन से ठीक पहले डॉक्टर नीरज की पत्नी पूजा और पेशे से टेक्नीशियन महेंद्र नाम के शख्स ने सर्जरी को अंजाम दिया था. इस वजह से ही बाद में मरीज असगर अली की मौत हो गई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मेडिकल काउंसिल भी कर रही थी जांच
असगर अली की मौत के बाद इस मामले की जांच मेडिकल काउंसिल कर रही थी. असगर अली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉक्टर नीरज, उनकी पत्नी पुजा, सर्जन डॉक्टर जसप्रीत सिंह और एक्स लैब तकनीशियन महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियों पर फर्जी कागजात तैयार करने का भी आरोप
अभी तक की पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में सर्जन डॉक्टर जसप्रीत सिंह ने भी फर्जी कागज़ात तैयार कराए थे. और साठगांठ के तहत आपरेशन फर्जी डॉक्टर पूजा और एक्स लैब टेक्नीशियन महेंद्र ने ऑपरेशन कर दिया था. सुर्जरी के दिन पेशेंट के परिवार को बताया गया था कि पूजा और एक्स लैब टेक्नीशियन भी डॉक्टर है. पुलिस को शक है कि इस नर्सिंग होम में इसी तरह ये लोग फर्जी सर्जन बनकर कई पेशेंट का आपरेशन कर चुके है.
2016 से मिल रही थी शिकायत
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इन डॉक्टर की साल 2016 से अब तक इस तरह की 6 शिकायतें मेडिकल कौंसिल को मिल चुकी है. पुलिस को क्लीनिक से 414 ब्लेंक प्रेस्क्रिप्शन भी मिली है जिनपर पहले से ही किसी डॉक्टर के दस्तखत हैं. इतना ही नही पुलिस ने नर्सिंग होम से कई एक्सपायर्ड सर्जिकल ब्लेड, बैन दवाइयां, 54 एटीएम कार्ड और दूसरे दस्तावेज वरामद किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं