- कोलकाता एयरपोर्ट पर सांसद अभिषेक बनर्जी के स्वागत के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई
- झड़प की शुरुआत तब हुई जब BJP कार्यकर्ता अंडे लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचे और TMC कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकना चाहा
- एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता को वहां से बाहर किया गया
कोलकाता एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ये झड़प उस वक्त हुई है जब TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से दिल्ली से वापस कोलकाता पहुंचे थे. TMC कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इसी दौरान वहां कुछ बीजेपी कार्यकर्ता आए और इसके बाद बवाल शुरू हो गया.
मिल रही जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी शुक्रवार की शाम दिल्ली से वापस कलकत्ता पहुंचे थे. कलकत्ता एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में थे. इसी दौरान कथित रूप से कुछ बीजेपी कार्यकर्ता एक गाड़ी से वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि उनके पास अंडे थे. जब टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दूसरी गाड़ी से एयरपोर्ट पर आए लोगों के पास अंडे का ट्रे देखा तो वो समझ गए कि कुछ होने वाला है. इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन लोगों को रोकने की कोशिश की और वहां से जाने के लिए कहा. इसके बाद ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प और धक्का मुक्की शुरू हो गई. उनके बीच आपसी खींचतान और धक्का मुक्की शुरू हो गई.
TMC कार्यकर्ताओं के अनुसार जो लोग अंडे लेकर आए थे उनका कथित रूप से बीजेपी से संबंध है. टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच ये बवाल एयरपोर्ट के गेट नंबर तीन के सामने हुआ है. आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी. इसके बाद इस घटना की खबर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई. एयरपोर्ट पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और उस BJP कार्यकर्ता को वहां से बाहर किया.
यह भी पढ़ें: 'TMC के किसी भी अलग गुट को कोई मान्यता ना दी जाए...', अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र
यह भी पढ़ें: क्या है पश्चिम बंगाल का टीचर भर्ती घोटाला? जिसे लेकर ईडी के राडार पर हैं अभिषेक बनर्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं