विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

गैंगेस्टर विकास दुबे को ले जा रही UP STF की गाड़ी पलटी, विकास के साथ कुछ पुलिस वाले भी हुए घायल

कानपुर में पुलिस वालों की हत्या करने वाले गैंगेस्टर को ले जा रही STF की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

गैंगेस्टर विकास दुबे को ले जा रही UP STF की गाड़ी पलटी, विकास के साथ कुछ पुलिस वाले भी हुए घायल
दसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ
कानपुर:

कानपुर में पुलिस वालों की हत्या करने वाले गैंगेस्टर को ले जा रही STF की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. कानपुर के पहले भौंती के पास एक हादसे में एसटीएफ की गाड़ी पलट गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में विकास दुबे के साथ कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल ले जाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार विकास दुबे को लेकर रवाना हुई गाड़ियों में सबसे आगे चल रही गाड़ी ने गुना के टोल प्लाजा के स्टॉपर पर तेजी से टक्कर मार दी.

जिसकी वजह से अन्य कारें असंतुलित होकर आपस में टकरा गईं. दूसरे नंबर की गाड़ी में पीछे की सीट पर विकास दुबे के साथ दो लोग बैठे थे. जिनके बीच में गैंगस्टर विकास दुबे बैठा था. गाड़ी की आगे वाली सीट पर ड्राइवर और एक व्यक्ति बैठा था. हादसे में सभी लोग घायल हो गए थे. 

बता दें कि गुरुवार रात को मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया था. कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाले विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Dubey, Vikas Dubey Accident, Vikas Dubey Vehicle Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com