UP Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के पहले बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) की एक-दूसरे की की गई प्रशंसा ने अटकलों को जन्म दिया है. राज्य में सत्ता में फिर वापसी के लिए बीजेपी को इस बार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. शाह की ओर से एक इंटरव्यू में उनके (मायावती के) चुनाव अभियान के सकारात्मक मूल्यांकन के बारे में पूछे जाने पर पूर्व सीएम मायावती ने आज कहा, 'यह उनका बड़प्पन है कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार किया.'हालांकि बसपा प्रमुख ने यह भी कहा, 'मैं उनसे कहना चाहती हूं-राज्य के अब तक हुए तीन चरण के मतदान में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को न केवल दलित और मुस्लिमों का समर्थन मिला है बल्कि हमें उच्च और पिछड़े वर्ग के वोट भी मिल रहे हैं. '
यूपी में आवारा मवेशी किसानों को सोने नहीं दे रहे, चुनाव में यह समस्या बनी बड़ा मुद्दा
यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में 300 से अधिक सीटें हासिल करने के बीजेपी के दावे पर मायावती ने संयत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'केवल समय यह बताएगा. कौन जानता है कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी की जगह बीएसपी भी विजेता बन सकती है.' समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, जिनकी पार्टी के साथ बसपा ने 2019 के आमचुनाव में गठबंधन किया था, को लेकर मायावती के शब्द ज्यादा तीखे थे. बसपा सुप्रीमो ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'यूपी के वोटर पहले ही सपा को खारिज कर चुके हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यह पार्टी सत्ता में आती है तो गुंडा राज आता है. '
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रियंका गांधी ने शेयर किया दलित की पिटाई का वीडियो, कहा- 'बीजेपी बस चुनाव के वक्त..'
गौरतलब है कि मंगलवार को अमित शाह ने News18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मायावती की प्रासंगिकता खत्म नहीं हुई है. वरिष्ठ बीजेपी नेता शाह से पूछा गया था कि बसपा के कुछ दलित और मुस्लिम वोटों के 'छीनने' से क्या उनकी पार्टी को कुछ मदद मिलेगी. इस सवाल पर शाह ने कहा था, 'मैं नहीं जानता कि इससे बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान. यह सीट पर निर्भर करता है. यह सीट आधारित है लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि मायावती की प्रासंगिकता खत्म हो गई है. ' शाह ने कहा कि मायावती के लो प्रोफाइल प्रचार के यह मायने नहीं है कि उनका जनाधार खत्म हो गया है. यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए कठिन चुनौती पेश कर रही समाजवादी पार्टी भी अच्छे प्रदर्शन के लिए दलित-मुस्लिम वोट की उम्मीद लगाए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं