UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के चौथे चरण की वोटिंग चल रही है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की है. जिसके जरिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएं हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो वीडियो शेयर की है. उसमें एक दलित की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. ये वीडियो मुजफ्फरनगर की है. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि बीजेपी नेता व बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं. जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी का दिखावा करते हैं. क्या यही है आपकी कानून व्यवस्था, जिसमें दलितों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा जाता है, उन पर अत्याचार होता है?
क्या है वीडियो में
प्रियंका गांधी की ओर से शेयर की गई वीडियो में दो लोग एक दलित को मारते हुए दिख रहे हैं. आरोपी पहले उसे घसीटते हुए लाते हैं, उसके बाद जूतों से उसकी पिटाई करते हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन आरोपी फिर भी पीड़ित को जूतों से मार रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि आज राज्य में चौथे चरण के मतदान हो रहे हैं. ये वोटिंग नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर हो रही है. इसके बाद शेष तीन चरणों के लिए मतदान 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं