विज्ञापन

UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान भी हटाए गए

UP IPS Transfer List: सोमवार 30 मार्च को उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. कई जिलों के एसपी सहित यूपी में 27 IPS अधिकारियों का ट्रांफसर किया गया है. देखें पूरी लिस्ट.

UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान भी हटाए गए
यूपी में 27 IPS अधिकारियों का तबादला.
  • उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया जिसमें एक आईजी और 26 एसपी शामिल हैं.
  • 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं और बहराइच व रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया है.
  • दीक्षा शर्मा का तबादला हमीरपुर से लखनऊ किया गया है जबकि चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा नियुक्त किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ है. कई जिलों के कप्तान (SP) सहित 27 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं. 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं. बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक को PAC में भेजा गया हैं. दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से राजधानी लखनऊ में तबादला हुआ है. चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया है. सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. 

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

चंद्रप्रकाश आईजी सुरक्षा बनाए गए.

राजेश द्विवेदी सेनानायक पीएसी अलीगढ़.

प्रबल प्रताप सिंह एसपी क्राइम मुख्यालय.

विद्या सागर मिश्रा सेनानायक पीएसी सीतापुर.

राजेश कुमार द्वितीय सेनानायक PAC मेरठ.

आदित्य लांग्हे एसपी फिरोजाबाद बनाए गए.

ईला मारन एसएसपी एटा बनाए गए.

डॉ दुर्गेश कुमार सेनानायक SSF अयोध्या.

रामनयन सिंह सेनानायक पीएसी नोएडा.

सौरभ दीक्षित एसपी शाहजहांपुर.

सोमेंद्र मीणा एसपी रामपुर बनाए गए.

डॉ दीक्षा शर्मा डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट.

निपुण अग्रवाल सेनानायक पीएसी मुरादाबाद.

विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी बहराइच बने.

लाखन सिंह यादव एसपी अमरोहा बनाए गए.

विनय सिंह एसपी जालौन बने.

शशांक सिंह एसपी महोबा बनाए गए.

शक्ति मोहन अवस्थी एसपी महराजगंज बनाए गए.

आकाश पटेल एसपी चंदौली बनाए गए.

सत्य नारायण प्रजापति एसपी कौशांबी बनाए गए.

मृगांक शेखर पाठक एसपी हमीरपुर बने.

आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ़ बनाए गए.

अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बने.

यह भी पढ़ें - नोएडा अथॉरिटी के CEO रहे लोकेश एम को PWD में बड़ा ओहदा, मथुरा के एडीएम का कानपुर ट्रांसफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com