यूपी की शहजादी को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई है. केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में ये जानकारी दी है. शहजादी का अंतिम संस्कार मार्च में किया जाएगा. एएसजी चेतन शर्मा ने यह भी बताया कि अधिकारी हर संभव सहायता दे रहे हैं और उनका अंतिम संस्कार 5 मार्च को होना है. यूएई में बेटी की मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के लिए शहजादी के पिता ने ये याचिका दायर की थी. इस जानकारी के बाद कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है. यूएई में भारतीय दूतावास को 28 फरवरी 2025 को यूएई सरकार से आधिकारिक सूचना मिली कि शहजादी को मौत की सजा दे दी गई है. शहजादी को संयुक्त अरब अमीरात के कानूनों और नियमों के अनुसार 15/02/2025 को मार डाला गया, विदेश मंत्रालय ने दिल्ली HC को ये सूचित किया है.
कौन है शहजादी
वर्ष 2021 मे बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गांव गोयरा मुगली की रहने वाली शहजादी को अबू धाबी भेजा गया था. शहजादी को अबू धाबी भेजने वाला आगरा का निवासी उजैर है. उसने शहजादी को लक्जरी लाइफ और उसके चेहरे के इलाज का लालच देकर वहां पर आगरा के ही रहने वाले एक दंपति के हाथों बेच दिया था. इस पर बांदा सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दुबई में रह रहे आगरा के दंपति और आरोपी उजैर के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है. अबू धाबी में इस दंपति के बेटे की देखरेख शहजादी करती थी और अचानक एक दिन उस बच्चे की मौत हो गई, जिस पर दंपति ने शहजादी के ऊपर बच्चे की मौत का आरोप लगाया था. इसी मामले में अबू धाबी की कोर्ट ने जांच के बाद शहजादी को गिरफ्तार कर उसे सजा-ऐ-मौत सुनाई थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कैसे फंस गई शहजादी
शहज़ादी के पिता शब्बीर खान ने जिला प्रशासन शासन और सरकार को फरियाद भेजी थी और इस मामले में बेटी को बचाने की अपील की थी. आपको यह भी बता दें कि पीड़िता शहजादी जब छोटी थी, तभी किचन में काम करते समय आग से बुरी तरह से झुलस गई थी. इससे वह परेशान रहती थी और 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी जान पहचान आगरा में रहने वाले उजैर नाम के व्यक्ति से हुई थी और नजदीकियां बढ़ने लगीं. 2021 में उजैर शहजादी के चेहरे का इलाज करने का बहाना बनाकर उसको अपने साथ आगरा ले गया था.
फांसी से पहले शहजादी ने अपने परिवार वालों को दुबई से फोन कर बताया था कि उसे अलग कमरे में रख दिया गया है और जेल के कैप्टन ने उसे जानकारी दी है कि अगले 24 घंटे में उसे फांसी दे दी जाएगी.
जेल प्रशासन ने उसकी आखिरी इच्छा के बारे में पूछा था, जिस पर शहजादी ने अपने परिवार वालों से बात करने की ख्वाहिश जाहिर की थी और इसी के तहत उसकी यह बात करायी गयी थी. आखिरी बार बेटी के इस फोन कॉल आने के बाद से शहजादी के घर और गांव में कोहराम मचा है. शहजादी के मां-बाप रो-रो कर अभी भी अपनी बच्ची को बेगुनाह बता रहे हैं. शहजादी के पिता का कहना है कि शासन प्रशासन और राष्ट्रपति तक से उन्होंने फरियाद की, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं