विज्ञापन

सैयद सुहैल का शो: नवरात्र को लेकर योगी सरकार की गाइडलाइंस, बंद रहेंगी मांस-मदिरा की दुकानें

नवरात्र, दशहरा और छठ को लेकर योगी सरकार ने प्रदेशभर के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर मांस व मदिरा की दुकानें बंद रखने, 24 घंटे CCTV निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

नवरात्र से छठ तक UP में सख्ती, योगी सरकार का आदेश
NDTV
  • CM योगी ने नवरात्र, दशहरा और छठ त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए समीक्षा बैठक की
  • सभी शोभायात्राओं और विसर्जन मार्गों पर मांस और मदिरा की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं
  • प्रमुख मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया

उत्तर प्रदेश में नवरात्र, दशहरा और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही प्रदेश में त्योहारों को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी शोभायात्राओं और विसर्जन मार्गों पर मांस और मदिरा की दुकानें बंद रखी जाएं. नवरात्र, दशहरा और छठ के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं और प्रमुख मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र से लेकर छठ तक सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में सक्रिय रूप से मौजूद रहें और जनता से सीधा संवाद बनाए रखें. उन्होंने यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा. साथ ही जनशिकायतों का 24 घंटे के भीतर संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने और निर्विवाद राजस्व मामलों को 15 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश भी दिए.

बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने स्टंटबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए और एंटी रोमियो स्क्वॉड को चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए. सरकार का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Goverment, Yogi Governmenmt, Yogi Government Action, CM Yogi Adityanath, Navratra Fasting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com