रामपुर जिले में एक विवादित जमीन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर वाले 'होर्डिंग' लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प के दौरान गोली लगने से एक दलित किशोर की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को मिलक इलाके के सिलाई बाड़ा गांव की है. वारदात में मारे गये किशोर के परिजन ने अंबेडकर के चित्र के नीचे शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोर की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है.
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गांव पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया. मौके पर पहुंचे मुरादाबाद के मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गांव में एक भूखंड पर दलित समाज के लोगों ने खाद बनाने के लिये एक गड्ढा तैयार किया था. कुछ दिन पहले उन्होंने गड्ढा को भरकर उस पर अंबेडकर की तस्वीर वाला 'होर्डिंग' लगा दिया और प्रतिमा लगाने की तैयारी शुरू कर दी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सिंह ने बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इसकी शिकायत की थी जिसके बाद मंगलवार शाम स्थानीय तहसीलकर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने लगे. उन्होंने बताया कि इसी दौरान दलित समुदाय और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान गोली चलने से सोमेश (17) नामक दलित किशोर की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये.
उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मृतक के परिजन ने अंबेडकर के होर्डिंग के नीचे शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सोमेश की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है. मंडल आयुक्त ने बताया कि परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बहरहाल, उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया. मृतक के परिवार ने इस सिलसिले में थाने में तहरीर दी है. मामले की जांच की जाएगी.
यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस की गोली लगने से सोमेश की मौत हुई है, तो मंडलायुक्त ने कहा, "जांच के दौरान यह सारे तथ्य सामने आएंगे. जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं