विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2020

UP Board Result: बीते साल लड़कियों ने मारी थी बाजी, 10वीं में गौतम रघुवंशी और 12वीं में तनु तोमर ने किया था टॉप

यूपी बोर्ड का रिजल्ट किस तारीख को आएगा ये अभी तय नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आखिरी या उससे पहले हफ्ते के बीच में आ जाएगा.

UP Board Result: बीते साल लड़कियों ने मारी थी बाजी, 10वीं में गौतम रघुवंशी और 12वीं में तनु तोमर ने किया था टॉप
UP Board Result 2020 : बीते साल लड़कियों ने बाजी मारी थी
नई दिल्ली:

यूपी बोर्ड का रिजल्ट किस तारीख को आएगा ये अभी तय नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आखिरी या उससे पहले हफ्ते के बीच में आ जाएगा. इस बात के संकेत उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी दिए हैं. हालांकि पहले 27 जून की तारीख बताई जा रही थी. अभी मिल रही जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड 25 से 28 जून के बीच किसी भी दिन रिजल्ट जारी कर सकता है.  यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव  के मुताबिक  कॉपियों के जांचने का काम पूरा किया जा चुका है.  छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in से अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

कौन था पिछली बार 10वीं का टॉपर
हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया था. उन्हें 97.17 अंक मिले थे.  हाई स्कूल की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रधुवंशी कानपुर के ओम्कारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के थे. 

कौन था 12वीं का टॉपर 
वहीं इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया था. तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की थीं.

लड़कियों ने फिर मारी बाजी
एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा कहलाने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बीते साल छात्राएं, छात्रों से आगे रहीं. हाईस्कूल की परीक्षा में 76.66 छात्रों के मुकाबले 83.98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 64.40 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 76.46 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Result 10th, UP Board Result 12th, UP Board Result 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com